2 अलग अलग चोरी का मामला..4 आरोपी गिरफ्तार..चारो भेजे गए जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
00बिलासपुर—थाना तोरवा पुलिस ने खेतों की सुरक्षा के लिए हजारों रूपए महंगे फेंसिंग तार के चोरी के आरोप में दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से फेंसिंग तार समेत चोरी के समय उपयोग किए गए हथियार को भी जब्त किया गया है। 
 
                तोरवा थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि ढेका के एक किसान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि फसल रकी सुरक्षा को लेकर फेंसिंग तार खरीदा था। लेकिन अज्ञात बदमाशों ने खेत से महंगे फेंसिंग तार को पार कर दिया है। जिसके चलते उसे हजारों रूपयों का नुकसान हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई। साथ ही पीड़ित किसान की निशानदेही पर मौके पर जाकर जांच पड़ताल भी किया गया।
 
                  पतासाजी के दौरान पुलिस ने संदेहियों की धर पकड़ भी की। पूछताछ के दौरान दो संदेहियों ने फेंसिंग तार चोरी के आरोप को कबूल किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में  पेश किया गया।
 
                        पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम जस्सू खांडे पिता रामदास खांडे और सुरेश यादव पिता फिरतू राम यादव है। दोनों आरोपी धूमा के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास सेजालीदार घेरा तार को बरामद किया गया।
 
दो कबाडियों पर भी गिरी गाज
 
       सिरगिट्टी पुलिस ने चोरी करने के साथ ही लोहा का अवैध कारोबार करने वाले दो आरोपियों को घेराबन्दी कर धर दबोचा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम रितेश राठौर पिता फागुराम राठौर और दीपक साहू पिता हेमलाल साहू है। दोनों आरोपी जांजगीर चांपा के रहने वाले हैं।
     
                 सिरगिट्टी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि दो लोग चोरी की लोहे के डिस्क और गेयर पार्टस बेचने के फिराक में औद्योगिग क्षेत्र में घूम  रहे हैं। दोनो पिकअप में सवार है। 
         
           जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी के साथ पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी पिक अप क्रमांक सीजी 11 एएस 0297 से फरार होने का प्रयास किया। बावजूद इसके दोनों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।
        
          दोनो आरोपियों के पास से 27 नग लोहे के डिस्क और गेयर पार्टस बरामद किया गया। बरामद किया करीब 6 क्विटंल पाया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशनल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
               
                            
TAGGED:
close