उत्तर प्रदेश शासन ने 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये।प्रदेश के गृह विभाग द्वारा बृहस्पतिवार रात जारी तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गये हैं। पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र प्रभाकर चौधरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती आशीष श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम अनूप कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ मनीलाल पाटीदार को पुलिस अधीक्षक महोबा बनाया गया है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक बरेली नगर अभिनंदन को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक आगरा नगर प्रशांत वर्मा को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर बनाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर (पश्चिम) संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक हापुड़ तथा पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद नगर अंकित मित्तल को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट बनाया गया है। वहीं वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ की जिम्मेदारी दी गयी है।