कोविड अस्पताल में खर्च होंगे 40 लाख..ntpc महाप्रबंधक ने दिया चेक..बताया..प्रबंधन हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—एनटीपीसी सीपत ने करोना महामारी में आर्थिक सहयोग के लिए कलेक्टर बिलासपुर को चालिस लाख रूपए का चेक दिया है। कलेक्टर को चेक एनटीपीसी सीपत महाप्रबंधक घनश्याम प्रजापति ने दिया।
 
                   एनटीपीसी सीपत महाप्रबंधक ने कोरोना महामारी काल में आर्थिक सहयोग के रूप में सीएसआर मद से चालिस लाख रूपये का चेक दिया है। महाप्रबंधक घनश्याम प्रजापति ने चालिस लाख का चेक डॉ.सारांश मित्तर को दिया। 
 
          इस दौरान घनश्याम प्रजापति ने बताया कि एनटीपीसी ने हमेशा जनहित में काम करने का विश्वास किया है। कोरोना काल में लोगों के सहयोग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हमने ना केवल विपरीत परिस्थितियों में बल्कि सामान्य समय मे भी हमेशा जनहित में अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। इसी क्रम में आज कलेक्टर के हाथ जिला प्रशासन को चालिस लाख का चेक प्रदान किया।
 
                  इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एस.हरीश, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी प्रमोद महाजन, एनटीपीसी महाप्रबंधक मानव संसाधन के.श्रीलता, उपस्थित थे।
 
          कलेक्टर ने बताया कि राशि का उपयोग कोविड अस्पताल में आवश्यक उपकरण की स्थापना और संबंधित व्यवस्थाओं में किया जाएगा। इस दौरान प्रबंधन ने बताया कि एनटीपीसी सीपत ने मस्तूरी में कोविड केयर अस्पताल की स्थापना के लिए 5  लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। साथ ही 10 ऑक्सीजन सिलेण्डर भी प्रदान किए है।
 
 
 
close