आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने का दिया झांसा..5 साल किया दैहिक शोषण..आरोपी गिरफ्तार..ऐसे पकड़ाए शराब,गांजा बेचते 3 आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—बिल्हा, सकरी और कोटा पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर बलात्कार, समेत शराब गांजा बेचने के जुर्म में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बिल्हा पुलिस ने पांच साल से दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। सकरी पुलिस ने भी कार्रवाई कर शराब की अवैध बिक्री करते आरोपी को मय शराब गिरफ्तार किया है। इसी तरह कोटा पुलिसने  दो अलग-अलग कार्रवाई कर ढाई किलो गांजा बरामद किया है। पूरे प्रकरण में कुल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
दो आरोपियों से ठाई किलोग्राम गांजा बरामद
कोटा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर करगीखुर्द स्थित लाल बहादुर तंबोली के घर से आधा किलो गांजा जब्त किया है। इसके अलावा निजात अभियान की कार्रवाई में पुलिस ने मस्जिदपारा में धावा बोला। सुरेश दुबे के ठिकाने से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई में कुल ढाई किलो गांजा कब्जे में लिया गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ NDPS धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया।
बलात्कार के बाद फरारी काट रहा आरोपी गिरफ्तार
बिल्हा पुलिस के अनुसार 20 दिसम्बर 2022 को पीडिता ने बिल्हा थाना पहुंचकर रहंगी चकरभाठा निवासी विजय कुमार कौशिक के खिलाफ बलात्कार का अपराध दर्ज कराया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने आंगनबाडी में नौकरी लगाने का झांसा दिया। और शादी का लालच देकर 5 साल तक शारीरिक शोषण किया।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। लेकिन एफआईआर की खबर मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी घर में छिपकर बैठा है। खबर मिलते ही घेराबन्दी कर आरोपी विजय कौशिक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
सात लीटर लीटर शराब के साथ मोटरसायकल जब्त
सकरी पुलिस ने सूत्रों की खबर पर कार्रवाई कर सात लीटर शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। सकरी थानेदार सागर पाठक के अनुसार मुखबीर ने बताया कि ग्राम बिनौरी स्थित छोटे बिनौरी मोड़ के पास  शराब की अवैध बिक्री हो रही है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर घेराबन्दी के बाद आरोपी रघुराज सिंह के कब्जे 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया। मोटरसायकल क्रमांक सीजी 10 ई एम 6853 जब्त किया गया। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफतार किया गया है।
close