बिलासपुर लोकसभा में 64.77 प्रतिशत वोटिंग..कोटा, तखतपुर में महिलाओं ने किया सर्वाधिक मतदान…साढ़े13 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाला वोट

Editor

बिलासपुर—सात मई को बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के 13लाख 61 हजार 871 मतदाताओं के निर्णय को कड़ी सुरक्षा के बीच 4 जून के लिए सूरक्षित रख दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर लोकसभा स्थित 8 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 64.77 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। सर्वाधिक मतदान कोटा और मुंगेली विधानसभा के लोगों ने किया है। इसी तरह कोटा और तखतपुर विधानसभा की महिलाओं ने भी लोकसभा में रिकार्ड तोड मतदान किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार लोकसभा में पुरूष ने 65.53 और 64.01 प्रतिशत महिलाओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया है।

सात मई को प्रदेश के 8 लोकसभा सीटों के लिए मतदाओं ने मतदान किया। इसी दौरान बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए भी मतदाताओं ने अपने अधिकारों का उपयोग किया। बिलासपुर लोकसभा में 21 लाख 2 हजार 687 में कुल 13 लाख 61 हजार 871 मतदाता ही पोलिंग बूथ तक पहुंचे। यानी बिलासपुर में कुल 64.77 मतदाताओं ने ही मतदान किया। इसमें  6 लाख 69 हजार 901 यानी 64.01 प्रतिशत महिलाओं ने और 6लाख 91 हजार 947 यानी 65.53 प्रतिशत पुरूषों ने ही अपने अधिकारों का उपयोग किया है।

कोटा तखतपुर में सर्वाधिक मतदान

जिला निर्वाचन से मिले आंकड़ों में बताया गया है कि कोटा और तखतपुर विधानसभा में सर्वाधिक मतदाताओं ने मतदान किया है। कोटा में कुल 69.66 प्रतिशत जनता ने मतदान किया। जबकि तखतपुर विधानसभा में दूसरा सर्वाधिक यानी 69.51 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है।

सबसे ज्यादा और सबसे कम पुरूष मतदान प्रतिशत

चुनाव में सबसे ज्यादा क्रमशः तखतपुर,कोटा और मुंगेली के पुरूष मतदाताओं ने मतदान किया है। तखतपुर में 70.17, कोटा में 69.79 और मुंगेली में 68.0941 पुरूषों ने मतदान किया। जबकि बिलासपुर के 58.87 मस्तूरी में 59.20 और बिल्हा में66.75 प्रतिशत न्यूनतम पुरूषों ने मतदान किया है।

सर्वाधिक और न्यूनतम महिला मतदान

बिलासपुर लोकसभा सीट मे महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 46हजार 626 है।  कोटा विधानसभा में 69.53,मुंगेली 66 प्रतिशत  से अधिक और लोरमी विधानसभा में 65 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने मतदान किया। सबसे कम 55.26 प्रतिशत बिलासपुर की महिला मतदाताओं ने  मतदान किया है।

आठ विधानसभा में मतदान प्रतिशत

कोटा में….69.66 प्रतिशत, लोरमी में…66.4884 प्रतिशत, मुंगेली में 67.0649 प्रतिशत, तखतपुर में 69.51 प्रतिशत, बिल्हा में 65.76 प्रतिशत, बिलासपुर में 57.04 प्रतिशत, बेलतरा में 65.21 प्रतिशत, मस्तूरी में 59.20 प्रतिशत महिला और पुरूषों ने मतदान किया है।

close