अजीत जोगी पहुंचे अपोलो.. ज्वाला प्रसाद को देखा..रिपोर्ट देख बोले..जल्द करें ठीक

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुप्रीमो प्रथम मुख्यमन्त्री अजित जोगी गुरूवार को बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। परिवार के करीबी और वरिष्ठ नेता बिलासपुर जिला अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद का कुशल क्षेम जानने अपोलो पहुँचे। अपोलो के डॉक्टरों से पूरी जानकारी लेने के साथ  उन्होने अबतक की रेपोर्ट्स को भी देखा। साथ ही जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
 
            जानकारी हो कि जनता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी की तबीयत बिगड़ गयी। उन्होने तत्काल अपोलो में भर्ती कराया गया। डाक्टरों के अनुसार ज्वालाप्रसाद की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। ज्वाला प्रसाद पिछले दो दिनो से आईसीयू में भर्ती है। जानकारी के बाद जनता कांग्रेस प्रमुख अजीत जोगी कार्यकर्ताओं के साथ ज्वाला प्रसाद को देखने अपोलो पहुंचे थे।
 
                       मुंबई स्थित अस्पताल मे इलाज़ करा रहे जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने भी ज्वाला प्रसाद का हाल चाल दूरभाष पर लिया। 
close