हाथ मलते रह गए भाजपाई..आशीष सिंह ठाकुर लेकर हुए फुर्र..19 जनपद हुए अज्ञातवास पर रवाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर—(टेकचंद कारड़ा)— चुनाव बाद प्रमाण लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।  जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने की रणनीति के बाद कांग्रेस के सभी 19 जनपद सदस्य अज्ञात वास में चले गए हैं।
 
               जनपद पंचायत तखतपुर में 13 फरवरी को अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इसके पहले जरूरी रणनीति तैयार करने के बाद कांग्रेस के सभी 19 निर्वाचित सदस्य तनाव से बचने पांच दिनों के अज्ञात वास पर चले गए हैं। 
 
        जानकारी हो कि जनपद पंचायत तखतपुर में 13 फरवरी को मतदान होना है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद विकासखण्ड में 25 जनपद सदस्य निर्वाचित होकर आ चुके हैं। निर्वाचित सदस्यों को  6 फरवरी को निर्वाचन प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। अब सभी लोग मिलकर 13 फरवरी को जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। 
 
           प्रमाण पत्र लेने के बाद सभी 19 जनपद सदस्य कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर के साथ अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। जानकारी हो कि पिछले दस साल से जनपद पंचायत तखतपुर में भाजपा का परचम लहराता रहा है। भूपेश सरकार बनने के बाद इस बार प्रदेश में कांग्रेस का परचम चारो तरफ लहराने लगा है। इसी रणनीती के तहत तखतपुर जनपद पंचायत में भी कांग्रेस समर्थित 19 सदस्यों की जीत हुई है।
 
              अन्दर खाने की माने तो भाजपा के संगठन नेता सदस्यों को अपनी तरफ खींचने जरूरी रणनीति तैयार करते। इसके पहले ही आशीष सिंह ठाकुर 19 सदस्यों को लेकर अज्ञात वास पर फरार हो गए। फिलहाल अज्ञातवास पर रवाना सदस्यों का लोकेशन क्या है। कांग्रेस के चन्द आलानेताओं के अलावा किसी को भी नहीं है। क्योंकि सभी सदस्यों की मोबाइल भी बन्द है।
 
  बताया जा रहा है कि अज्ञातवास पर गए सभी जनपद सदस्यों के परिवार को एक नम्बर उपलब्ध करा दिया गया है। जरूरी होने पर ही वह बात कर सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close