कांग्रेस नेता की सीएम से गुहार..लाठी चार्ज घटना से हुआ बरबाद..गिर रहा स्वास्थ्य..कहा..गंभीर इलाज की जरूरत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—सितम्बर 2018 कांग्रेस भवन में पुलिस लाठीचार्ज में शिकार कांग्रेस नेता अकबर ने मदद की गुहार लगायी है। अकबर अली ने बताया कि लाठीचार्ज घटना के दौरान उन्हें सर्वाधिक चोट पहुंची। सिर में टांके लगे। शरीर लहुलुहान हो गया। अब पैर से कमजोर महसूस कर रहा हूं। समुचित इलाज नहीं होने के कारण शरीर ने भी धीरे धीरे साथ देना छोड़ दिया है। मुझे मदद की दरकार है। उम्मीद है कि मेरी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। और मेरा बेहतर इलाज होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        कांग्रेस नेता अकबर अली ने बताया कि लाठीचार्ज में गहरी चोट के कारण उसका स्वास्थ्य अब तक ठीक नहीं हुआ है। घटना के बाद पैर में धीरे धीरे कमजोरी के साथ झुनझुनाहट महसूस कर रहा हूं। घटना के समय वह पुलिस लाठियों का सर्वाधिक शिकार हुआ। सिर पर गहरी चोट लगी। हाथ पैर और पीठ पर भी लाठियां बरसायी गयी।

         घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस के तात्कालीन अध्यक्ष भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया समेत दिग्गज कांग्रेसियों ने घायलों की स्थिति को लेकर  चिंता जाहिर की थी। सिर में टांके लगे थे। तात्कालीन समय इलाज से ठीक होकर घर आ गया।  लेकिन घटना के बाद उसके स्वास्थ्य में तेजी के साथ  गिरावट हुई है। हास्पिटल से निकलने के बाद  प्रत्येक महीने 5 हजार की दवाई होती है।

                   अकबर ने बताया कि शरीर में भयंकर दर्द  होता है। हाथ पैर में झुनझुनाहट और कमजोरी महसूस करता हूं। दैनिक कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हर महीने पांच हजार की दवाई हो रही है। बावजूद इसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है।आर्थिक अभाव के चलते दवाई भी ठीक से नहीं कर पा रहा हूं। इसका असर परिवार पर भी पड़ रहा है।

               गुजारिश है कि जिला और प्रदेश के नेता मेरी स्थिति पर विचार करें। कुछ मदद करें। मेरी बात कोई मुख्यमंत्री तक पहुंचा दे। उम्मीद है कि इलाज बेहतर होने से स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा। परेशानियां भी कम हो जाएंगी।

          बताते चलें कि सितम्बर 2018 में कांग्रेस भवन में घुसकर पुलिस ने लाठीचार्ज की घटना को अंजाम दिया था। घटना में करीब एक दर्जन कांग्रेसियों को गंभीर चोट पहुंची थी। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव समेत कई महिला नेत्री भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं।

close