गोलबाजार में चलेगा बुलडोजर..अतिक्रमण दस्ता तैयार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

ATIKRAMAN_1बिलासपुर—हाईकोर्ट से मिली फटकार के बाद शहर को व्यवस्थित करने और बेजा कब्जा हटाने के लिए एक बार फिर प्रशासन की गुरुवार से अपना काम  शुरू करने जा रही है। अतिक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र गोलबाजार में कल से कार्रवाई शुरू की जाएगी। विरोध की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन ने पहले से ही कर लिया है। कुछ दिन पहले त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कुछ समय के कार्रवाई पर रोक लगा दिया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को  पटरी पर लाने के लिए हाईकोर्ट ने  कई बार जिला प्रशासन को  फटकार लगाते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त करने का फरमान जारी किया था। बीच-बीच में कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन चुप हो जाता था। लेकिन इस बार कलेक्टर अन्बलंगन पी ने प्रशासनिक अधिकारियों को नगर की यातायात व्यवस्था को गंभीरता से लेने को कहा है। यातायात विभाग और नगर निगम अतिक्रमण दस्ता को मिलाकर एक टीम का गठन किया है।

नायब तहसीलदार नरेन्द्र बंजारा यातायात डीएसपी मधुलिका सिंह उपाध्याय और नगर निगम अतिक्रमण दस्ता प्रभारी राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व मे एक बार फिर कल से टीम काम करेगी। यह टीम दीपावली के पहले शहर के कुछ स्थानो मे कार्रवाई कर चुकी है । उस समय टीम ने गोल बाजार के व्यापारियो को कुछ समय देकर बेजा कब्जा हटाने का मौका दिया था। मौके के बाद भी व्यापारियों ने जिला प्रशासन के निर्देश को बहुत गंभीरता से नहीं लिया। गोलबाजार की जैसी पहले हालत थी कमोबेश आज वहीं स्थिति है। त्योहार के पहले अतिक्रमण हटाओ टीम ने कुछ दुकानों को तोड़ने के आदेश दिया था। लेकिन किसी ने इस आदेश को नहीं माना है।

बहरहाल गुरूवार से एक बार फिर बुलडोजर गोलबाजार के लिए रवाना होगा। देखने वाली बात होगी कि क्या कुछ आगे होता है। टीम को झुकना पड़ता है या फिर व्यापारी पीछे हटने को मजबूर होते हैं।

 

close