अहमदाबाद से आए प्रवासी श्रमिक..दर्ज संख्या से अधिक निकले जांजगीर के मजदूर..मंगलवार को आएगी दो ट्रेन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— अहमदाबाद से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर करीब आधे घंटे देरी से पहुंची। मजदूरों की आगवानी करने जिला प्रशासन के आलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। ट्रेन में कुल 23 बोगियां थी। इसमें से दो बोगी में कोई भी यात्री सवार नहीं था। नोडल अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि सभी मजदूरों को जिला और स्थानवार अलग कर विशेष बसों से क्वारंटीन सेन्टर भेजा गया। इसके पहले सभी का रेण्डम कोरोना टेस्ट और तापमान भी दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  अहमदाबाद से विशेष ट्रेन  करीब 12 सौ मजदूरों को लेकर बिलासपुर पहुंची। ट्रेन में कुल 23 बोगी थे। इसमें दो बोगी में कोई भी यात्री सवार नहीं था। स्टेशन पहुंचते ही प्रवासी मजदूरों के चेहरे भय के साथ खिले हुए भी नजर आए। यात्रियों की अगवानी करने बिलासपुर जिले के सभी आलाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

                ट्रेन से उतरने के दौरान यात्रियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। फेसमास्क भी लगाया था। स्टेशन में उतरते ही सभी लोगों के बीच में खाना का वितरण किया गया। इल दौरान डाक्टरों की जम्बो टीम ने अस्थायी शिविर में सभी यात्रियों का थर्मों मशीन से तापमान नोट किया। साथ ही सबका रेण्डम टेस्ट भी किया। 

                       प्रवासी मजदूरों की यात्रा पर नजर रखने वाले नोडल अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि ट्रेन में मुंगेली के 20, बलौदा बाजार के आठ, बालोद के दो प्रवासी श्रमिकों को बस से उनके जिला भेजा गया। रायपुर और दुर्ग के करीब 20 मजदूर भी ट्रेन से बिलासपुर पहंचे। इन्हें भी विशेष व्यवस्था के तहत उनके जिले को रवाना किया गया। 

                                       नोडल अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि अहमदाबाद से आने वाले मजदूरों की संख्या करीब 11 सौ है। सभी मजदूरों को स्थानीय निवास के अनुसार जिले के अलग अलग ब्लाक में बनाए गए क्वारंटीन सेन्टर भेजा गया है। सेन्टर में सभी प्रवासी श्रमिकों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

दर्ज संख्या से अधिक पहुंचे जांजगीर के मजदूर          

         नोडल अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद से आने वालों में जांजगीर के 50 लोगों का ही नाम सूची में दर्ज था। लेकिन ट्रेन से उतरने के बाद जानकारी मिली कि जांजगीर के 150 से अधिक लोग पहुंचे है। बहरहाल सभी को व्यवस्था के तहत जांजगीर रवाना किया गया है। 

मुस्तैदी से दिशा निर्देशों का पालन

                   रेलवे स्टेशन में प्रशासन के अधिकारी और नेता समेत रेलवे प्रबंधन मुस्तैदी के साथ दिशा निर्देशों का पालन करते नजर आया। इस दौरान सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग समेत फेसमास्क लगाए नजर आए।

 मंगलवार को आएगी दो ट्रेन

                मंगलवार को दो स्पेशल ट्रेन मजदूरों को लेकर बिलासपुर पहुंचेगी। एक ट्रेन गुजरात के साबरमती से तो दूसरी ट्रेन तेंलगना के हैदराबाद से  11 और 12 बजे तक पहुंचेगी।

close