वार्डों में अब नहीं होगी पानी की किल्लत ..मेयर ने किया शहर का भ्रमण..सफाई व्यस्था का भी लिया जायजा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— शहर में पेयजल की समस्या को ध्यान में रखते हुए मेयर ने निगम प्रशासन को प्रत्येक वार्ड में नलकूप का खनन का निर्देश दिया है। ताकि क्षेत्रवासियों को पानी टैंकर से  छुटकारा मिल सके। साथ ही टैंकरो का उपयोग अन्य जगह उपयोग किया जा सके।
 
        इसी क्रम में मंगलवार को महापौर रामशरण यादव ने वार्ड 61 पंडित देवकीनंदन दीक्षित नगर सडकंडा खान बाड़ा के सामने नलकूप का बटन दबाकर लोकार्पण किया। साथ ही वार्ड क्रमांक 32 शहीद विनोद चौबे नगर में नलकूप खनन के लिए भूमिपूजन किया।  इस दौरान  निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमेन राजेश शुक्ला, जल विभाग चेयरमेन भरत कश्यप, संदीप चोपडे, गोरेलाल देवागंन, अजय महाजन, राजू प्रिया जूरयानी जितेंद्र सिंह गौतम, असद अहमद, वसीम बख्श, मंजू त्रिपाठी, स्वरस्वती यादव, ज्योती मानिकपुरी, ममता श्रीवास्तव, अफरोज बेगम, अबरार भाई, सुनिल शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला, नवीन कलवानी, राजेश श्रीवास, अतीत अहमद, बाबा भाई मौजूद थे।
 
वार्डवार किया भ्रमण  और सफाई व्यवस्था जायजा
 
             – शहर के मुख्यमार्ग और नालियों की सफाई का जायजा लेने महापौर वार्डों का जायजा लेने निकले। बताते चलें कि निगम प्रशासन का प्रयास है बरसात के पहले शहर के सभी वार्डों की नालियों को साफ सुथरा कर पानी बहाव को दुरूस्त किया जाए। 
 
           वार्ड निरीक्षण के दौरान मेयर और सभापति ने आम जनता से भी रूबरू हुए। साथ ही लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान लोगों की परेशानियों को दूर करने अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया। 
 
             निरीक्षण अभियान के दौरान मेयर ने वार्ड क्र.16 कुदुदंड, वार्ड क्र.61 मुख्य मार्ग जबड़ापारा, वार्ड क्र.60 मुख्य मार्ग चांटीडीह नाला रोड, वार्ड क्र.35 पचरीघाट जूना बिलासपुर, वार्ड क्र.38 शिवाजी मार्ग दयालबंद, वार्ड क्र.46 ओवर ब्रिज के नीचे और शहर के अन्य वार्डो मुख्य मार्गों में सफाई का जायजा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close