चार महीने से खेल रहा था लुका छिपी.. …छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने चार महीने से फरार छेड़छाड़ के दोषी को धर दबोचा है। महिला की शिकायत पर आरोपी लाला ऊर्फ संतोषी सूर्यवंशी के खिलाफ चार जनवरी को अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी सीपत थाना डगनिया का रहने वाला है। बहरहाल वह मुरूम खदान अशोक नगर सरकन्डा थाना क्षेत्र में रहता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           सरकन्डा थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि पीड़ित महिला ने चार जनवरी को लाला ऊर्फ संतोष सूर्यवंशी के खिलाफ घर के अन्दर घुसकर छेड़छाड़ करने की शिकायत की। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 456, 354 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया।  

                अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि रात्रि में सो रही थी। इसी बीच संतोष सूर्यवंशी घर अन्दर घुसुकर गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। चिल्लाने पर मौके पर सास और श्वसुर पहुंच गए। उन्हें देखते ही आरोपी फरार हो गया।

                               थानेदार ने बताया कि महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। लेकिन इस दौरान वह पुलिस से बचने इधर उधर छिपता रहा । मुखबीर की सूचना पर शनिवार को आरोपी संतोष सूर्यवंशी पिता मनहरण सूर्यवंशी को धर दबोचा गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। गिऱफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

TAGGED:
close