जब अधिकारियों पर भड़के सांसद साव ..कलेक्टर से कहा..नियमित मानीटरिंग की जरूरत..अपोलो पहुंचकर पीड़ता के परिजनों को दिया न्याय का आश्वासन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर। दिल्ली से लौटकर 14 दिन का क्वरैंटाइन पूरा करने के बाद सांसद अरुण साव बुधवार को शहर का दौरा किया। अरूण साव ने कोविड-19 की रोकथाम को लेकर कलेक्टर सारांश मित्तर के साथ बातचीत की। पाॅलिटेक्निक काॅलेज स्थित क्वरैंटाइन सेंटर और  रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
 
                       संसद के बजट सत्र के बाद लाकडाउन में फंसे अरूण साव दो महीने बार 14 दिन पहले संसदीय क्षेत्र बिलासपुर लौटे। बिलासपुर पहुंचने के बाद  साव खुद को 14 दिनों तक क्वरैंटीन किया। 2 जून को क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद सांसद साव भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ हालात का जायजा लेेन शहर का दौरा किया।
 
      पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद साव सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट पहुँचे। साव ने नवपदस्थ कलेक्टर मित्तर के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की जानकारी ली। साव ने सुझाव दिया कि क्वरैंटाइन सेंटरों के नियमित निरीक्षण के लिए जिले में जोन और सेक्टर बनाए जाएँ। सेन्टर का नियमित निरीक्षण किया जाए। सेन्टर की जिम्मेदारी  राजपत्रित अधिकारियों को दी जाए। क्वरैंटीन सेंटर रहने वाले लोगों की नियमित स्वास्थ्य जाँच कराई जाएँ। क्वरैंटाइन अवधि पूर्ण करने वाले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ तत्काल दी जाए।
 
                सांसद साव ने कलेक्टर को शहर विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। कलेक्टर से मुलाकात के बाद साव पाॅलिटेक्निक काॅलेज कोनी स्थित क्वरैंटाइन का निरीक्षण करने पहुँचे।उन्होने प्रवासी श्रमिकों से बातचीत कर समस्याएँ सुनी। अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नया बस स्टैंड पहुँच कर प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरित किया। शाम को कुदुदण्ड और रेलवे परिक्षेत्र पहुँच कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों को फेस मास्क वितरित किया। इस दौरान अजीत सिंह भोगल, अमित चतुर्वेदी, निधि कमल जैन, संदीप दास, दीपक सिंह, विजय सिंह, जी. रविकुमार, प्रकाश यादव, हरिगुरु, शिव सारथी समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।
 
श्रमिकों ने गिनाई समस्या..अफसरों पर बरसे सांसद
 
                   कोनी पहुँचे सांसद साव को प्रवासी श्रमिकों ने क्वरैंटाइन सेंटर की समस्याओं से अवगत कराया। मजदूरों ने बताया कि उन्हें सुबह नाश्ता नहीं दिया जाता है। शौचालय में गंदगी ही गंदगी है। श्रमिकों की समस्याएँ सुन सांसद अफसरों पर जमकर बरसे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भोजन से जुड़ी शिकायतें दोबारा नहीं आनी चाहिए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
 
रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण.. कुलियों से हुए रूबरू
 
       सांसद साव ने रेलवे स्टेशन पहुँच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डीआरएम को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए अन्य राज्यों से शहर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की प्राॅपर स्कैनिंग कराने के निर्देश  दिए। साथ ही भोजन समेत जरूरी जरूरतों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
 
सिविल लाइन थाना  में जवानों का किया सम्मान
 
                सांसद अरूण साव सिविल लाइन पहुंचे। इस दौरान उन्होने जवानों को सम्मानित किया। साव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कठिन दौर में जवानों ने जनता की सेवा में खुद को दाव पर लगाया है।  साव ने एडिश्नल एसपी ओ.पी. शर्मा, सीएसपी आर. एन. यादव, टी.आई. परवेश तिवारी समेत पुलिस कर्मियों को फेस मास्क, सेनेटाइजर और गुलाब भेंटकर सम्मानित किया। 
 
अपोलो पहुँच पीड़िता के परिजनों  से मुलाकात
 
               सांसद साव दोपहर  अपोलो हाॅस्पिटल पहुँच कर चिकित्सकों से श्रीराम केयर हाॅस्पिटल मामले की पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। परिजनों से भी बातचीत की। सासंद ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी होगी। साथ ही हरसंभव मदद  का भी आश्वासन दिया।
close