मेयर निवास पहुंचे वार्डवासी लोग.. बताया..घरों में घुस रहा गंदा पानी.. महामारी का खतरा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-वार्ड क्रमांक 63 जोरापारा चौबे कॉलोनी के नागरिक एक जुट  होकर मेयर के पास पहुंचे। मोहल्ले की समस्याओं की जानकारी दी। वार्डवासियों ने बताया कि जल की निकासी नहीं  होने के चलते सड़क और खेत का पानी घर में घुस रहा है। स्थानीय लोगों ने लाइट व्यवस्था को लेकर भी शिकायत की है।
 
                  महापौर निवास में वार्ड 63 के लोग पार्षद पूर्णानंद चंद्रा के साथ महापौर रामशरण के निवास पहुंचकर वार्ड की समस्याओं से  अवगत कराया। वार्ड पार्षद और मोहल्लावासियों ने बताया कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क और खेत का पानी घरों में घुस रहा है। बिरकोना की तरफ से बरसात के बाद खेत का पानी तेजी से आ रहा है। नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग गंदे पानी से परेशान है।
 
           पानी के साथ गन्दगी घरों में आ रही है। कालोनी खम्बो में बल्ब नही है..हमेशा अंधेरा बना रहता है।वार्ड की  सबसे बड़ी समस्या जोरापारा तालाब  है।  आमजनों की निस्तारी तालाब से ही होती है। गंदा पानी के चलते तालाब का पानी दूषित हो गया है । लोग मजबूरी में निस्तारी कर रहे हैं।जिसके चलते महामारी का खतरा है। 
 
            मेयर को वार्ड के लोगों ने बताया कि तालाब से लगे छेत्र में सड़क की व्यवस्था नही होने से आवागमन की भारी तकलीफ है। तालाब के पास पहले की तुलना में आबादी घनी हो गयी है। तालाब के पास से मुख्य सड़क अशोक नगर को मिलती सड़क का चौड़ीकरण किया जाना बहुत जरूरी है। वार्डवासियों ने तालाब सौन्द्रीयिकरण किए जाने की भी बात कही।
 
        पार्षद पूर्णानन्द ने बताया कि पूर्व में इंजीनियर के माध्यम से तालाब सौंदर्यीकरण के लिए बजट तैयार कर लिया गया है। बावजूद इसके अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया। जरूरत इच्छा शक्ति के साथ बजट उपलब्ध कराने के साथ काम करने की है। ताकी लोगों की समस्या जल्द से जल्द दूर किया जा सके। 
 
         मेयर से मुलाकात के दौरा्न वार्ड पार्षद के अलावा कर्मचारी नेता सुनील यादव शंकर यादव प्रीति यादव सोनी श्रीमती पवार समेत मोहल्ले केगणमान्य लोग भी मौजूद थे।
TAGGED:
close