सहायक शिक्षकों की क्रमोन्नति मांग..27 को लिखेंगे मुख्यमंत्री को चिठ्ठी..पदोन्नति की करेंगे मांग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 कांकेर…छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा समेत प्रदेश संयोजक  वाजीद खान, प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला, जिला सचिव संतोष जायसवाल की अगुवाई में ब्लाक स्तर पर अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र देने का फैसला किया है। हेमेन्द्र साहसी ने बताया कि पत्र में क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता और 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा के लिए वेटेज का लाभ दिए जाने को लेकर लिखा जाएगा।
 
  हेमेन्द्र साहसी ने बताया कि जुलाई से संविलियन आदेश जारी करने का मांगपत्र ब्लॉक में 27/28/29 अगस्त को मुख्यमंत्री और  अधिकारियो के नाम दिया जाएगा। सभी ब्लॉक में एक ही  दिन पत्र दिया जाएगा।
 
        साहसी ने कहा कि सहायक शिक्षको के लिए क्रमोन्नति का नियम है। जबकि शिक्षक और  व्याख्याता के लिए समयमान 10 वर्ष की सेवा बाद नियम है। इसलिए प्रथम नियुक्ति के आधार पर एल बी शिक्षक संवर्ग को उच्च स्तर (पद) क्रमोन्नति वेतनमान दिया जाना चाहिए। जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति वेतनमान लागू किये जाने का उल्लेख है।
 
       सहायक शिक्षको के पदोन्नति के लिए प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 22 हजार पद और  शिक्षक के 8 हजार कुल 30 पदों पर सहायक शिक्षको की पदोन्नति संभावित है। प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के 6 हजार और व्याख्याता के 10 हजार पद कुल 16 हजार पद में शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति संभावित है। प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु पद की गणना शेष है। प्रदेश में ही अन्य विभाग में पदोन्नति जारी है। इसलिए शिक्षा विभाग में भी एल बी शिक्षक संवर्ग को शिक्षकीय सेवा के आधार पर पदोन्नति किया जाए।
 
          कांकेर जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति को वेतन सुधार करने के रूप में आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। व्याख्याता – शिक्षक के वेतन अंतर के अनुपात में शिक्षक – सहायक शिक्षक के वेतन अंतर का सुधार कर निर्धारण किया जाना जरूरी है।
 
        क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली, अनुकम्पा नियुक्ति व लंबित महंगाई भत्ता किसी वर्ग विशेष की मांग नही है। यह मांग समस्त शिक्षक संवर्ग के लिए है और सभी को लाभ मिलेगा।
 
          एसोसिएशन ने अगस्त क्रांति के तहत प्रदेश में 5 अगस्त, संभाग में 10/11 अगस्त और  जिला में 17/18/19/20 अगस्त को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र दिया है। अब 27/28/29 अगस्त को सभी ब्लॉक में मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री और अधिकरियो के नाम स्थानीय अधिकारियो को ज्ञापन दिया जाएगा।
close