कोरोना ने फिर तोड़ा रिकार्ड..74 मरीज दर्ज..शहर में पाए गए 58 संक्रमित..14 महिलाएं और 9 नाबालिग भी पाजीटिव

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—शनिवार को जिले में कुल 74 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुल संख्या में अकेले बिलासपुर में पाए गए मरीजों की संख्या 58 से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार बहुत उम्र के तीन बच्चे  कोविड संक्रमित मिले है। इसके अलावा 14 महिलाएं भी संक्रमित मरीजों में शामिल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              कोरोना ने पिछले सप्ताह का रिकार्ड फिर एक बार पार किया है। जिले में कुल 74 पाजीटिव मिले हैं। अकेल बिलासपुर निगम क्षेत्र में पाए गए मरीजों की संख्या 58 से अधिक है।  जबकि कोटा विकासखण्ड में 6 मरीज पाए गए हैं। बिल्हा और मस्तूरी विकास खण्ड में चार मरीजों को  ट्रेस किया गया है। 

                स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक मरीज कोरबा का भी है। जबकि एक अन्य मरीज मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

                        जिले में पाए गए कुल 74 कोरोना पाजीटिव में 14 महिला मरीज भी शामिल हैं। इसके अलावा तीन नाबालिग बच्चे जिनकी उम्र क्रमशः 7, 9 और 5 साल है। अलग अलग स्थानों से पाए गए हैं।  

TAGGED:
close