गौरेला।भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व IAS ओपी चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ.गंभीर सिंह के समर्थन में जनसंपर्क कर ,युवाओं को संबोधित करते कहा कि हम में और कांग्रेस मे यही फर्क है कि हम युवाओं को लेकर कलेक्टर बनने को प्रेरित करते हैं, तो कांग्रेस बेरोजगारी के नाम पर भत्ता को सताते हैं। युवाओं को सताने वाली सरकार को सवाल करने का सही वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि तीन नंवम्बर को मतदान के माध्यम से करारा जवाब दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब युवाओं को प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिये दिल्ली भेजा जाता था। लेकिन जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयी है, तो ,जो बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया था।वो भी पूरा नही किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बदलाव के नाम से सत्ता में आयी कांग्रेस, प्रदेश की बदहाली के लिये स्वयं ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जब युवा चाहे तो परिवर्तन संभव है। अब 2023 के परिवर्तन का शंखनाद मरवाही से हो चुका है। भाजपा नेता ओपी चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ.गंभीर सिंह के समर्थन की अपील की। भाजपा नेता चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या करने को मजबूर हो जाता है,और भूपेश बघेल जी की संवेदनहीन सरकार उस युवक को बिना मेडिकल जांच के ही पागल कह देती है।पुलिस भर्ती का अब तक अता-पता नही है।शिक्षक भर्ती पर कांग्रेस सरकार का ढीला रवैया जारी है। वहीं सहायक प्रध्यापक की भर्ती रुकी हुई है।
- झंडा विवाद पर बेलतरा विधायक सुशांत का बयान, कहा: जनता देगी कांग्रेस की दादागिरी का जवाब,कानून से ऊपर कोई नही
- राहुल गांधी प्रस्तावित सभास्थल पर हंगामा,झंडा को लेकर हुआ विवाद,हाथ जोड़ते नजर आए देवेंद्र यादव,घटना स्थल पर एसडीएम मौजूद
- CG NEWS:अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ CM साय बोले – स्तरहीन हथकंडे से बाज नहीं आ रही कांग्रेस
- CG NEWS:सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाकर लग रहा स्कूल….! क्या सेंट जेवियर स्कूल के बच्चों के लिए नहीं है गर्मी ?
- Gold Price in India: सोने और चांदी की कीमतों में परिवर्तन, जाने दाम