नेहरू चौक का किया जाएगा सौंदर्यीकरण,नेहरू चौक से मंगला चौक प्रोजेक्ट में शामिल करने के निर्देश महापौर व कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे नेहरू चौक से मंगला चौक तक चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में अब नेहरू चौक को भी शामिल कर लिया गया है। इसके निर्देश आज महापौर श्री रामशरण यादव ने कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय के साथ सौंदर्यीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए। अब इस प्रोजेक्ट के तहत शहर की पहचान नेहरू चौक को संवारा जाएगा

Join Our WhatsApp Group Join Now

आज सुबह महापौर रामशरण यादव और कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय स्मार्ट सिटी टीम के साथ नेहरू चौक से मंगला चौक तक किए जाने वाले सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण का सड़क पर पैदल चलकर जायजा लिए। इस दौरान महापौर श्री यादव ने अधिकारियों से कार्य योजना की पूरी जानकारी ली.इस दौरान अधिकारियों ने बताया की नेहरू चौक से सत्ताइस खोली चौक तक चौड़ीकरण कर डिवाइडर बनाया जाएगा,उसके बाद मंगला चौक तक पहले से ही डिवाइडर बना हुआ है।

नेहरू चौक से मंगला चौक तक सड़क के दोनों किनारें आकर्षक लैंड स्केपिंग किया जाएगा,साथ ही सड़क के दोनों ओर सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर फूटपाथ भी बनाया जाएगा,जिसकी मार्किंग की जा चुकी है तथा नेहरू चौक से एसपी आॅफिस तक डिस्पेंटल का कार्य प्रारंभ किया जुका है। इस पूरे कार्य के लिए वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है.इस दौरान महापौर श्री यादव ने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

close