ऊंचे पेड़ पर चढ़कर फांसी पर लटका युवक..रस्सी काटकर ग्रामीणों ने बचाया ..गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
तखतपुर—-(टेकचंद कारड़ा)— ऊचे पेड़ पर फांसी लगाकर लटक रहे युवक को समय रहते बचा लिया गया। ग्रामीणों के प्रयास से युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार युवक कवर्धा जिला के थाना कुकदुर का रहने वाला है। युवक का नाम शिव सिंह मरावी..और चरवाहा का काम करता है।
 
                     तखतपुर क्षेत्र के बेलसरी के ऊचे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रहे युवक को स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में बचाया है। युवक को फांसी से उतार कर गंभीर हालत में तखतपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। कुछ लोगों ने युवक का पेड़ पर चढ़ते हुए वीडियों भी बनाया है। जिसे दिखाया जाना पत्रकारिता के मापदण्डों के खिलाफ है।
 
                    सुबह तखतपुर के बेलसरी में एक युवक शोले स्टाइल में पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान उसने धमकी भी दी वह आत्महत्या करने जा रहा है। खबर मिलते ही स्थानीय लोग पहुंच गए। कुछ लोगों ने युवक को बचाने ट्रैक्टर लेकर भी पहुंच गए। जहां युवक लटकने का प्रयास किया। उसी के नीच ट्रैक्टर को खड़ा कर युवक को बचाने का प्रयास ग्रामीणों ने किया। इसी बीच एक ग्रामीण पेड़ पर चढ़कर रस्सी को काट दिया। इसके बाद युवक का शरीर नीचे गिर गया।
 
                 पेड़ पर चढ़कर फांसी पर लटकने वाले युवक का नाम शिव शिव सिंह मरावी है। शिव सिंह कवर्धा जिले के कुकदुर थाना का रहने वाला है। और चरवाहे का काम करता है। युवक पेड़ पर चढ़ते देख लोगों ने रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन वह नहीं माना। ऊचाई पर चढ़ने के बाद रस्सी का एक सिरा पेड़ की डाल में बांध दिया। जबकि दूसरा सिरा फंदा लगाकर गले में डाल लिया। इसके बाद युवक छलांग लगा दिया। और वह ऊंचाई पर झूलने लगा। यद्यपि युवक इस दौरान तत्काल बचने का भी प्रयास किया। लेकिन वह काफी थका नजर आया। इतने में एक ग्रामीण पहले से ही  बचाने के प्रयास में पेड़ पर चढ़ा था। और उसने हसिया से रस्सी काट दिया। और युवक का शरीर ट्रैक्टर पर आ गिरा। 
 
          युवक के जमीन पर गिरने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जा रहा है कि युवक की हालत बहुत गंभीर है। खबर लिखे जाने तक उसका इलाज चल रहा है। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे शारीरिक चोट भी पहुंची है।
close