गांजा तस्कर गिरफ्तार..सात किलो गांजा बरामद.. मोटरसायकल जब्त..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने जोगी आवास ईमलीभाठा से गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से  सात किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी दीपक गढ़ेवाल पिता द्वारिका गढ़ेवाल मंगला धुरीपारा का रहने वाला है। दीपक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सरकंडा पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति काले रंग के पैशन प्रो क्रमांक सीजी 10 एवाय 9867 से गांजा के साथ नूतन चौक से जोगी आवास ईमलीभाठा की तरफ रवाना हुआ है।

                  मुखबीर की सूचना पर सरकन्डा पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई कर मौके पर पहुंची। आरोपी का पीछा कर जोगी आवास गेट के सामने धर दबोचा। आरोपी को रोककर पुलिस ने पूछताछ की। मोटरसायकल से बंधे कत्थे रंग की बैग की तलाशी ली गयी।

                  तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल सात किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा की कीमत 35 हजार रूपयों से अधिक है। पूछताछ के दौरान आरोपी मनीष गढ़ेवाल ने बताया कि बाहर से लाकर गांजा कोनी और ईमलीभाठा में बेचता है। 

                   पुलिस ने गांजा और मोटरसायकल जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया। इसके बाद मनीष गढ़ेवाल को जेल भेज दिया गया है।

close