कई राज्यों के राज्यपाल बदले,रमेश बैस झारखंड गए,मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश के गवर्नर

Shri Mi
1 Min Read

दिल्ली।भारत सरकार ने आठ राज्यपाल को बदल दिया है। रमेश बैस को त्रिपुरा से झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं थावरचंद गहलोत को कर्नाटक, बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के, हरि बाबू को मिजोरम, सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा, पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close