TS सिंहदेव का दिल्ली दौरा क्यों है चर्चा में…? पढ़िए सच..बाबा क्यों गए हैं दिल्ली..?

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ और ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव इस समय दिल्ली के दौरे पर हैं। इसे लेकर सियासी हल्कों में चर्चाओँ का दौर शुरू हो गया है। अटकलें लगाईं ज़ा रहीं हैं कि इस दौरे में कांग्रेस आलाक़म़ान के साथ उनकी मुलाक़ात हो सकती है। लेकिन नज़दीकी सूत्रों से पता चला है कि बाबा का यह दौरा पूरी तरह से पारिवारिक़ है और वे इस दौरान अपना रूटीन मेडिक़ल चेकअप करा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जब से छत्तीसगढ़ में ढाई साल के मुख़्यमंत्री को लेकर चर्चा शुरू हुई है। तब से टी.एस. सिंहदेव के दिल्ली द़ौरे को लेकर अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है। ख़बर है कि टी.एस. सिंहदेव इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। इस ख़बर के बाद अटकलों पर फ़िर से पँख़ लग गए हैं। अटकल लगाई ज़ा रही है कि इस दौरे में कांग्रेस आलाकमान या कुछ बड़े नेताओँ के साथ उनकी मुलाक़ात हो सकती है। उनके इस दौरे को पंज़ाब और दूसरे राज्यों में कांग्रेस के अँदर चल रही गतिविधियों से भी ज़ोड़कर देख़ा ज़ा रहा है। लेकिन उनके नज़दीक़ी सूत्रों से पता लगा है कि टी..एस बाबा का यह दौरा पूरी तरह से पारिवारिक़ है। जिसमें उनकी पारिवाऱिक सदस्यों से मुलाक़ात हुई है। इसके साथ ही वे दिल्ली में अपना रूटीन हेल्थ चेकअप भी करा रहे हैं।

close