श्रद्धा महिला मण्डल ने किया प्याऊ का उद्घाटन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

water_seclबिलासपुर—श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा बी. शैलजा रेड्डी की अगुवाई में उपाध्यक्षा गण पुष्पिता पण्डा, रेणु ठाकुर, सुमन झा, वीणा प्रसाद ने आज सुबह आमजन के लिए प्याउ का उद्घाटन किया। महिला मण्डल के पदाधिकारियों ने बताया कि आसमान से आग बरस रहा है। राहगीरों, आम जनों को गर्मियों में शीतल जल की बहुत जरूरत होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा महिला मण्डल ने चार स्थानों पर प्याउ खोला गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        श्रीमती रेड्डी ने बताया कि प्याऊ की व्यवस्था एसईसीएल मुख्यालय गेट के सामने, इंदिरा विहार काॅलोनी गेट के सामने, वसंत विहार गेट के सामने और अमरैया चौक चिंगराजपारा की गयी है। उद्घाटन कार्यक्रम के समय श्रद्धा महिला मण्डल के पदाधिकारी और सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर श्रद्धा महिला मंडल की ओर से राहगीरों को गुड़, चना, शर्बत और मिष्ठान का वितरण भी किया गया ।

                           उद्घाटन कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मण्डल की कृष्ण कुमार, माला मांझी, श्रीमती गुप्ता, संगीता मेहता और अन्य सदस्यगण उपस्थित  थीं।

close