ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने सेवा निवृत्त पदाधिकारियों का सम्मान किया, मंहगाई भत्ता हेतु फेडरेशन के आंदोलन में भाग लेने का निर्णय

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संघ, कृषि विकास अधिकारी संघ, कृषि सर्वेयर संघ के संयुक्त तत्वाधान में रायपुर राजधानी में सेवा निवृत्त 03 कर्मठ पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोाजित कर पुष्पहार, शाल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में उपस्थित सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने मंहगाई भत्ता में भेंदभाव की नीति के विरोध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर आंदोलन को सफल बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एम.पी.आड़े एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जो पूर्व में ग्राम सहायक के पद पर नियुक्त होकर पदोन्नति उपरांत उक्त पदों पर पदोन्नति प्राप्त करते है। किंतु संघ के वरिष्ठ व सम्मानीय सदस्य आर.के.वर्मा, निर्मल शर्मा, एवं आर.के.साहू उसी पद पर नियुक्त होकर उसी पद पर सेवानिवृत्त हो रहे है। संघ ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथी छग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा, संघ के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष अजय तिवारी, जी.एस.यादव, प्रांताध्यक्ष वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संध, कुबेर सिंह प्रांताध्यक्ष कृषि विकास अधिकारी संघ, कृषि सर्वेयर संघ के प्रांताध्यक्ष एम.एल.देवॉगन, विजय लहरे महामंत्री, श्री अशोक शर्मा, श्री आर.के.श्रीवास्तव वरिष्ठ सदस्य, सहित सैकड़ों पदाधिकारी दूरस्थ बस्तर, कोंटा, सरगुजा, अंबिकापुर, रायगढ़ जशपुर के पदाधिरियों व महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

तीनों सेवानिवृत्त साथियों का सम्मान समारोह आयोजित कर जीवनपर्यन्त संगठन से जुड़े रहने की अपील की गई। केन्द्रीय कर्मचारियों के समान मंहगाई भत्ता न मिलने, देय तिथी में भेंदभाव करने से नाराज कृषि विभाग के उक्त अधिकारियों ने कमल वर्मा के नेतृत्व में फेडरेशन द्वारा जो भी आदोलन किया जावेगा, उसमें सहभागिता निभाने का संकल्प पारित किया गया। तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपना आर्शीवाद प्रगट किया।

close