आखिर गिरीश देवांगन ने क्या कह दिया कि होने लगी चर्चा..पढ़ें.राजेन्द्र शुक्ला ने क्या दिया जवाब

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-किसानों के लिये संघर्ष करने वाले साथी को मुख्यमंत्री ने मंडी अध्यक्ष बनया है। राजेन्द्र शुक्ला ने किसानों के अधिकार के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष किया। किसान यात्रा के साथ कांग्रेस की रीती निति को जन-जन तक पहुंचाया है। यह बातें खनिजा न्यास के चैयरमैन गिरीश देवांगन ने राजेन्द्र शुक्ला के मंडी अध्यक्ष पदभार कार्यक्रम के दौरान कही।
                          पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान गिरीश देवांगन ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होने बताया कि संगठन में रहते हुए किसानों को न्याय और उनका हक दिलाने के लिए राजेन्द्र शुक्ला ने बहुत काम किया है। किसान अधिकार न्याय पद यात्रा करने के साथ संगठन के लिए अपनी जान न्यौछार करने वाले नेता को एक बाद फिर किसानों की सेवा करने का अवसर मुख्यमंत्री ने दिया है। 
               खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने बताया कि मुझे याद है कि राजेन्द्र शुक्ला ने अविभाजित बिलासपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रहते समय मरवाही में कॉंग्रेस कार्यालय खुलवाने के किये पूरे छत्तीसगढ़ में हस्तक्षेप रखने वाले शीर्ष नेता से भी टकराव गए।  संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा और किसानो के प्रति विशेष प्रेम रखने के कारण ही  भूपेश बघेल जी ने मंडी अध्यक्ष का दायित्व सौपा है।
                  शुक्रवार को कृषि उपज मंडी तोरवा बिलासपुर स्थित परिसर में छत्तीसगढ़ शासन से  नवनियुक्त मंडी अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।  मंडी के नए अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला समेत उपाध्यक्ष और सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया।  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन शामिल हुए। अपेक्स बैंक के चैयरमैन  बैजनाथ चंद्राकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।
 संघर्ष के दिनों में शुक्ला की अहम् भूमिका
           कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन अतिथियो और जनप्रतिनिधियो ने बारी बारी से संबोधित किया। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि वर्षो से बंद पड़ी मंडी को पुनर्जीवित करने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। निश्चित रूप से किसान भाइयों को लाभ मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री  और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होने  राजेन्द्र शुक्ला के संघर्ष  को याद किया। बताया कि सन 1996 में पंच के रूप में निर्वाचित होकर राजेन्द्र ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुवात की।  पंच से उपसरपंच ,सरपंच, नगर पालिका अध्यक्ष के बाद विधायक प्रत्याशी भी बने। संगठन के विभिन्न पदों पर भी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन किया। 
            आज मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना संचालित कर किसानों के हित मे कार्य किया है। राजेन्द्र शुक्ला ने भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष रहते हुए किसान न्याय अधिकार पदयात्रा चला कर  किसानो के लिए लड़ाई  को अंजाम तक पहुंचा है।
            जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने राजेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा..कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओ और अपने साथियो को मुख्यमंत्री हमेशा याद रखते हैं।
               संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह  महापौर रामशरण यादव ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय समेत मंचासीन अतिथियो ने कृषि उपज मंडी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों की शुभकामनाएं दी। कार्य्रकम का संचालन कांग्रेस नेता अभयनारायण राय ने किया। 
पूरी निष्ठा से करूंगा सेवा- राजेन्द्र शुक्ला
                 पदभार ग्रहण समारोह में कृषि उपज मंडी  के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि  प्रदेश के मुखिया ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को एक अहम ज़िम्मेदारी दी है। विश्वास दिलाता हूं कि किसानों के हर एक मुद्दों और समस्याओं का निराकरण के लिए दोगुनी ऊर्जा के साथ कार्य करूंगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close