सट्टा पट्टी काटते रंगे हाथ पकड़ाए दो सटोरिया…व्यापार विहार से दोनो गिरफ्तार..दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर,, तार बाहर पुलिस ने कार्रवाई कर व्यापार विहार स्थित पानी टंकी के पास सट्टा पट्टी काटते सटोरियों को गिरफ्तार किया है। तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
तार बाहर पुलिस ने व्यापार विहार से दो अलग-अलग कार्रवाई में 2 सटोरियों को सट्टा पट्टी काटते गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि सचिन नारायणी सिंधी कॉलोनी जरहाभाटा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर व्यापार विहार स्थित बड़ी पार्किंग पानी टंकी के पास रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। सचिन नारायणी पर चार(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
थानेदार ने बताया कि एक अन्य कार्यवाही में व्यापार विहार से ही जुआ पट्टी काटते दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम विक्की छाबड़ा है। आरोपी स्मृति वन के सामने राजकिशोर नगर सरकंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही की गई है।
close