बिलासपुर—दुर्ग- भिलाई से गुम नाबालिग बच्चे सत्यम चौक स्थित हॉटल चंद्रीका में पाए गए हैं। हॉटल संचालक देवेन्द्र ऊर्फ बाटू सिंह ने सिविल लाइन पुलिस को जानकारी दी कि दो नाबालिग बच्चे उसके हॉटल में हैं। उनकी गतिविधियां कुछ संदेह के घेर में है।
देवेन्द्र की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने हॉटल चन्द्रिका पहुंचकर दोनो नाबालिगो से पूछताथ की। दोनो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में थाने लाया गया। दोनों से पूछताछ के बाद सिविल लाइन पुलिस ने बताए गए ठिकाने के संबंधित थाने को सूचना दी।
थाना प्रभारी नजर सिद्दिकी ने बताया कि दोनों बच्चे नाबालिग है। इसलिए नियमानुसार उनकी पहचान सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा। बच्चो से पूछताछ के बाद संबंधित थाने को सूचना भेज दी गयी है। देर शाम तक बच्चों के परिजन बिलासपुर पहुंंच जाएंगे। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों बच्चों को परिजनों को सौप दिया जाएगा।