भाजयुमों के दीपक ठाकुर का स्वागत

Chief Editor
3 Min Read

274c842f-18f2-407d-976c-43f948eb82a5बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर का स्वागत भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर, गांधी चैक व हेमू नगर चैक में किया गया एवं प्रदेश संयोजक कन्याशक्ति सुनीता मानिकपुरी का स्वागत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय में किया गया।
भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत ने नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह एवं प्रदेश संयोजिका कन्याशक्ति सुनीता मानिकपुरी को बधाई देते हुये कहा कि युवा मोर्चा की टीम भाजपा की एक महत्वपूर्ण अंग है, जो बूथों में भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुॅचाने सहित संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हुये कहा कि संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुये जिले के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के कार्यो को आगे बढ़ायेंगे और प्रदेश के द्वारा दिये गये निर्देश के आधार पर प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभायेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          स्वागत कार्यक्रम को युवा नेता आदित्य अग्रवाल, प्रदेश संयोजक कन्याशक्ति सुनीता मानिकपुरी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विष्णु सोनी ने किया व आभार प्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर राकेश चंद्राकर, दुर्गेश पाण्डेय, हरि गुरूंग, विष्णु सोनी, संतोष सिंह, प्रकाश यादव, संदीप दास, जी रवि कुमार श्रीनिवास राव, तुषार दोर्शी, सागर बंजारे, संतोष कश्यप, विजय छुगानी, दीपक मोटवानी, पवन निर्मलकर, इंशू गुप्ता, जयेश अग्निहोत्री, जयेश तिवारी, रोशन सिंह, संजय मुरारका, राजकिशोर शर्मा, अनमोल झा, अंकुश गुप्ताए वैभव जायसवाल, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, दीपक अग्रवाल, महर्षी बाजपेयी, सत्यम अग्रवाल, ऋषभ चतुर्वेदी, केतन सिंह, शानुल खान, विकास सलूजा, राकेश श्रीवास, वेंकट राव, अरदीप बोलर, सिट्टू शर्मा, उत्तम दास, इंश गुप्ता, गुड्डा अवस्थी, शत्रुघन पटेल, तामेश कश्यपए पवन सिंहए दीपक खंडवाए वेद रात्रे, मोनू वाजपेयीए अभिषेक प्रभाकर, कमरान खानए हितेष साहूए अमितए सुशील यादव, अंशु तिवारी, अनिमेष मांझाी, मिंटू विश्वकर्मा, अनिल सिंह, सुनील सिंह, सन्नी सिंह, सोनू यादव, अंकित वहाने, अभिषेक राज, नसीम अखतर सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में शामिल थे।

close