कबिलासपुर—नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने आज भाजपा मध्य मण्डल के 10 वार्डो में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। कार्यकर्ताओं की शिकायतों को सुनने के अलावा निकाय मंत्री ने निगम अधिकारियों को लापरवाही से बाज आने को कहा है। बैठक के दौरान निकाय मंत्री ने वार्डों में साफ सफाई और पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेने को कहा है।
निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने आज गोंडपारा स्थित पूर्व महापौर के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मंत्री अमर अग्रवाल सामुदायिक भवन गोडपारा, खपरगंज, तेलीपारा, कश्यप कालोनी, करबला, किलावार्ड, जूनाबिलासपुर, कतियापारा समेत मधुबन रोड स्थित बंधु मौर्य के निवास स्थान पर अलग अलग बैठक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अमर ने वार्ड 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34 और 23, 24 में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। वार्डों की समस्याओं, विकास कार्यो और संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की। इस दौरान मंत्री ने लोगों की शिकायतों के आधार पर निगम अधिकारियों को लापरवाही से बाज आने को कहा। साथ विकास कार्र्यों को गंभीरता से लेने को कहा । मंत्री ने साफ-सफाई शुद्ध पेयजल समेत अन्य मूलभूत समस्याओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।
इस दौरान महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, भाजपा महामंत्री रामदेव कुमावत, जगदीश पाण्डेय, जोन प्रभारी मनीष शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष गोपी ठारवानी, वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व पार्षद विनोद सोनी, कमल कौशिक, दुर्गा सोनी, बबलू पमनानी, अतुल बापते, बलराम हरियाणवी, रोशन राही, उमेश चंद्रकुमार, सन्नी रजक समेत बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।