Budh Gochar in Taurus 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह को तर्क शक्ति, गणित, कम्यूनिकेशन, वाणी, व्यापार और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। मतलब जब भी बुध ग्रह गोचर करता है तो इन सेक्टरों सहित राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है।
आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 7 जून को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के लोगों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं वह लग्न और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही भाग्य का भी आपको साथ मिलेगा।
काम- कारोबार में सफलता मिलेगी। वहीं आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। वहीं आपको नौकरी में कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं जिनका इंतजार काफी समय से आप कर रहे थे। आपको काम में बेहतर प्रदर्शन करने का इनाम मिलेगा। साथ ही व्यापारियों के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। वहीं बुध ग्रह छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
वहीं किस्मत का आपको साथ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी यह गोचर आपके लिए शुभफलदायी माना जा रहा है। पुराने निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। वहीं आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे। वहीं बुध ग्रह चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको माता का सहयोग मिल सकता है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगा। वहीं इस वक्त कुछ लोग जो नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें भी मनचाही नौकरी मिल सकती है। बस इस समय आपको सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना चाहिए। क्योंकि आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।