Train Accident-ओडिशा रेल हादसा, CG BJP ने निरस्त किए सारे कार्यक्रम

Shri Mi
2 Min Read

Train Accident/रायपुर। ओडिशा में रेल हादसे के बाद भाजपा(CG BJP) ने शनिवार को देश भर में पार्टी के सारे कार्यक्रम निरस्त करने का ऐलान किया हैं। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।केन्द्रीय नेतृत्व ने ओडिशा के रेल हादसे के शोक की वजह से पार्टी के कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ में भी पार्टी के जनसंपर्क अभियान, और अन्य कार्यक्रमों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। सभी जिला अध्यक्षों ने कार्यक्रम निरस्त करने की सूचना जारी कर दी है।

रायपुर शहर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का संजय नगर में जनसंपर्क कार्यक्रम था। जनसंपर्क कार्यक्रम की अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। पूर्व मंत्री राजेश मूणत और अन्य नेताओं का भी कार्यक्रम था जो कि स्थगित कर दिया गया है।

ओडिशा के बालासोर में कल हुए भीषण ट्रेन हादसे को देखते हुए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं।इस कठिन समय में भाजपा परिवार शोक संतृप्त परिवारों के साथ है। ईश्वर शोक संतृप्त परिवारों को संबल प्रदान करें, घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भाजपा परिवार शोक संतृप्त परिवारों के साथ है। ईश्वर शोक संतृप्त परिवारों को संबल प्रदान करें, घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close