9 नवंबर तक चलेगी गोंदिया-कोरबा स्पेशल ट्रेन

Shri Mi
1 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर।पूजा और दीपावली त्यौहारों के समय ट्रेनों में होने वाली भीड़ एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गोंदिया एवं कोरबा के मध्य 07 फेरों के लिए द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अक्टूबर से 27 अक्टूबर, 2016 के बीच चलाई गई।इसी तरह ये ट्रेन कोरबा से गोंदिया के बीच 07 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच ट्रेन चलाई गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                 यह गाड़ी गोंदिया से कोरबा के लिए हर मंगलवार एवं गुरूवार को 08895 नंबर के साथ तथा कोरबा से गोन्दिया के लिए प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 08896 नंबर के साथ चल रही है। अब इस गाड़ी को 02 अतिरिक्त फेरे के लिये और बढ़ाई गया है।अब 08895 गोन्दिया-कोरबा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल गोन्दिया से 03 एवं 08 नवंबर, 2016 को भी चलेगी। 08896 कोरबा-गोन्दिया द्वि-सुपरफास्ट स्पेशल कोरबा से 04 एवं 09 नवंबर,2016 को भी चलेगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close