पंजीयन कार्य में ढिलाई पर कलेक्टर ने लगाई फटकार

Shri Mi
3 Min Read

collector dwara TL baithak (2)बिलासपुर।शुक्रवार को टीएल बैठक मे कलेक्टर अन्बलगन पी. ने कहा कि भवन संनिर्माण कार्य में लगे और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक जिनका पंजीयन श्रम विभाग में हुआ है। उन सभी श्रमिकों का आधार सीडिंग तय समयसीमा में करने का निर्देश दिया।मंथन सभाकक्ष मे हुई बैठक में कलेक्टर ने जिले में श्रमिकों के पंजीयन कार्य में ढिलाई बरतने पर संबंधित श्रम विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई।बैठक मे बताया गया कि अभी जिले में सिर्फ 22 प्रतिशत श्रमिकों का आधार सीडिंग हुआ है।साथ ही कलेक्टर ने कलेक्टर ने भू-अधिग्रहण के लंबित प्रकरण पर भी नाराजगी जताई और अरपा भैंसाझार में धारा 21 के लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही पूरी करने का निर्देश दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                   बैठक मे कलेक्टर ने ग्रामीण इलाकों के स्कूलों मे पदस्थ शिक्षको के फोटो लगाने के निर्देश दिया।कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों की फोटो शाला में लगाई जाये और उनका बायोडाटा भी साथ मे लिखा जाये, जिससे स्कूल में पदस्थ शिक्षक के बारे में उस गांव के लोगों को और स्कूल के बच्चों को जानकारी रहे। यह कार्य सम्मान तरीके से किया जाये। कलेक्टर ने 15 दिनो के अंदर इस निर्देश का पालन करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।साथ ही सभी छात्रावासों के लिए छात्रावास संरक्षण समिति बनाने कहा। यह समिति सभी छात्रावासों की मानिटरिंग करेगी और छात्रावास के समस्याओं को दूर करने की कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।

                                                 बैठक में धान खरीदी की समीक्षा की गई।जिसमे अब तक जिले में 3 लाख 38 हजार मेट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है यह 31 जनवरी तक खरीदी चलेगी। कलेक्टर ने धान खरीदी के अंतिम सप्ताह में खरीदी केन्द्रों में कड़ी निगरानी रखने निर्देश दिये। खाद्य विभाग मार्कफेड, सहकारी बैंक के अधिकारी और सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में धान की अन्धाधुन आवक की जानकारी लेने का निर्देश दिया।

                                               कलेक्टर ने कहा कि 31 जनवरी को सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने केन्द्र में अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। 31 जनवरी को रात्रि 12 बजे के बाद साफ्टवेयर में धान अपलोड न हो यह सुनिश्चित करें। सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन खरीदी का रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दें। सोसायटियों में बारदाने की स्थिति की जानकारी ली।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close