शुरू हुआ डोर टू डोर कचरा कलेक्शन…पार्षदों ने की डस्टबिन की मांग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170403-WA0007बिलासपुर—नगर निगम ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम शुरू कर दिया है। यद्यपि अभी तक निगम ने डस्टबिन का वितरण नहीं किया है। जानकारी के अनुसार नगर के 20 वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठाने का काम सोमवार को शुरू हुआ। वार्ड क्रमांक एक के पार्षद चन्द्रप्रदीप वाजपेयी ने निगम की आधी अधूरी व्यवस्था पर आक्रोश जाहिर किया है। पार्षद ने बताया कि वार्ड वासियों ने निगम प्रशासन का इंतजार नहीं करते हुए खुद ही डस्टबिन खरीद लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      निगम ने शहर के वार्डों से डोर-टू-डोर कचरा उठाना शुरू कर दिया है। कचरा एकत्रित करने दिल्ली और हैदराबाद की कंपनी को ठेका दिया गया है।  कंपनियों ने सोमवार को 20 वार्डों का कचरा उठाया। वार्ड क्रमांक एक के पार्षद चन्द्रप्रदीप ने बताया कि सुबह कंपनी और निगम कर्मचारियों को वार्ड भ्रमण कराया गया । संभावित कचरे के ठिकानों की जानकारी दी गयी। चूंकि कंपनी कर्मचारियों को वार्ड की वस्तुस्थिति की जानकारी नहीं है। इसलिए पहले दिन कचरा उठाने का काम ठीक से नहीं हुआ।

                       चन्द्रप्रदीप ने बताया कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने की जानकारी उन्हें सुबह मिली। कम्पनी कर्मचारियों को जानकारी देने वार्डों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान निगम स्वास्थ्य अधिकारी ओंकार शर्मा भी मौोजूद थे। ओंकार शर्मा ने बताया कि कचरा कलेक्षन सुबह से  दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।

                                मालूम हो नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने रविवार को सोलिड वेस्टमैनेजमेन्ट योजना का शुभारंभ किया था।

डस्टबिन का टोंटा

                    वार्ड क्रमांक एक के पार्षद चन्द्रप्रदीप ने बताया कि निगम प्रशासन ने अभी तक डस्टबिन नहीं बटवाया है। जबकि टेन्डर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। बावजूद इसके बिना डस्टबिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का दावा किया जा रहा है। वाजपेयी ने बताया कि बड़ी बड़ी मशीनें खरीद ली गयी लेकिन डस्टबिन बिना घरों का कचरा कहां रखा जाएगा। वाजपेयी ने बताया कि वार्ड के लोगों ने अपने प्रयास से डस्टबिन खरीदा है। सुराज समस्या निवारण शिविर में लोगों ने डस्टबिन की मांग अधिकारियों से की है।

close