शिक्षकों को देना होगा सम्पत्ति का ब्यौरा..डीपीसी में खुलेगा लिफाफा..डायरेक्टर को चाहिए 5 साल की जानकारी

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर।शिक्षा मंत्रालय ने बिलासपुर समेत प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से 24 से लेकर 27 अक्टूबर तक शिक्षकों की संयुक्त वरिष्ठता सूची को मंगाया है। विभाग के वेवसाइट एडूपोर्टल में प्रकाशित प्राचार्य संवर्ग पदोन्नति व्याख्याता और प्रधान पाठकों की संपत्ति की भी जानकारी देने को कहा गया है। बिलासपुर संभाग के सभी शिक्षा अधिकारियों को 27 अक्टूबर तक प्रकाशित नाम की जानकारी देने की बात कही गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने पदोन्न्ति व्याख्याता और प्रधानपाठकों की संपत्ति का व्यौरा देने को कहा है। डायरेक्टरेट से जारी पत्र के अनसुार पदोन्नत व्याख्याता,प्रधानपाठक की  संयुक्त वरिष्ठता सूची को हमेशा की तरह फ्रेश डीपीसी बैठक में रखा जाना है।

                       विभाग के एडूपोर्टल में जारी वरिष्ठता सूची में व्याख्ता,प्रधानपाठक की नियुक्ति,पदोन्नति वर्ष 2009 से कुल पांच साल की गोपनीय जानकारी मांगी गयी है। शिक्षा अधिकारियों को वेबसाइट में प्रकाशित नामों की कुल पांच सालों में अर्जित चल अचल सम्पत्ति का भी व्योरा देने को कहा गया है।

                          पत्र में निर्देश दिया गया गया है कि सभी अभ्यर्थियों को ग्रेडिंग और वार्षिक चल अचल सम्पत्ति का विवरण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की स्थापना शाखा में जमा करना है।

                   बिलासपुर संभाग के बिलासपुर,मुंगेली,रायगढ़ जांजगीर चांपा,कोरबा के सभी वरिष्ठ व्याख्याता और प्रधानपाठकों को यह जानकारी 25 अक्टूबर तक देने को कहा गया है। सरगुजा संभाग को 24 अक्टूबर, रायपुर संभाग को 26 अक्टूबर और जगदलपुर संभाग के शिक्षकों को 27 अक्टूबर तक बंदन लिफाफा में जानकारी जमा करने का निर्देश है।

close