कांग्रेस ने किया CM क्षेत्र में विकास का खुलासा..चूल्हे की तरफ लौट रहींं गृहणियां…बिचौलियों से परेशान किसान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
रायपुुुर–मुख्यमंत्री के गृह जिले में विकास की बिजली गुल है। कवर्धा खैरागढ़ अंबागढ़ चौकी में किसान और आम जनता अघोषित बिजली जूझ रहा है। विकास कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। यह बातें कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने कही है। विकास तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश पर मुख्यमंत्री रमन सिंह के जिले राजनांदगांव के खैरागढ़,कवर्धा,लोहारा और  पंडरिया में भी विकास का कहीं अता पता नहीं है। विकास के इंतजार में लोगों की  हालत काफी दयनीय है।
                              कांग्रेस मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि विकास खोजो  यात्रा की टीम को राजनांदगांव में भी विकास की झलक नहीं मिली है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गातापार के 50 गांव से ज्यादा इलाकों में आम जनता को बिजली नहीं मिल रही है। जबकि सूबे के मुखिया खुद बिजली मंत्री भी हैं।  एक तरफ भाजपा सरकार बिजली तिहार मनाने का स्वांग रच रही है तो मुख्यमंत्री रमन सिंह के क्षेत्र खैरागढ़,गातापार,पिपरिया,लोहारा की जनता अघोषित बिजली कटौती से परेशान है। लगातार बिजली कटौती से किसानों की खड़ी फसल बरबाद हो गयी है।
                   विकास तिवारी ने बताया कि विकास यात्रा खोजो अभियान के तहत कांग्रेस ने पाया कि अंबागढ़ चौकी में 76 करोड़ से बनी अंबागढ़ चौकी,चिल्हाटी,ओरछा टोला सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी हुई है। सड़कें जगह-जगह उखड़ चुकी हैं तो कही दरारें पड़ गयी हैं। कांग्रेस खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि ग्रामीण सड़क विकास निगम सीधे मंत्री के अधीन है। अधिकारियों की मिलीभगत से मोटा कमीशन मिल रहा है। यही कारण है कि गुणवत्ताहीन सड़क बनाई गयी है।
                          कांग्रेसियों के अनुसार कवर्धा पंडरिया ओड़िया और लोहारा की जनता ने बताया कि नल जल योजना के तहत जो पाइप लाइन बिछाई गई है। लेकिन पाइप से एक बूंद पानी अभी तक घर नहीं पहुंचा है। वनांचल के गांव और शहरी इलाकों में पीने के पानी की भारी त्राहि त्राहि मची हुी है।
                 मीडिया प्रभारी विकास तिवारी के अनुसार मुख्यमंत्री के गृह ग्राम के लोगों ने कहा कि शराबखोरी के कारण कवर्धा जिले का माहौल बिगड़ रहा है।  जगह-जगह शराब दुकान खुल गयी है। शराबखोरी को बढ़ावा मिल रहा है । जिले में हजारों की संख्या में पढ़े लिखे युवा बेरोजगार हैं। भाजपा के शासन काल में25 लाख पंजीकृत और 25 लाख अपंजीकृत युवा बेरोजगार हैं । मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में रोजगार सृजन करने के लिए बड़ा उद्योग स्थापित करने में असफल रहे हैं।
                     कवर्धा जिले के किसानों ने उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिलने का भी आरोप लगाया है। जिसके कारण किसानों को अपने उत्पाद को मजबूरी में बिचौलियों को बेचना पड़ता है। उज्ज्वला योजना के गैस सिलेंडरों के दामों में  वृद्धि से कवर्धा जिले के ग्रामीण महिलाएं एक बार फिर चूल्हे की तरफ लौट आयी हैं। राजनांदगांव जिले में शौचालय निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।
                     विकास खोजो यात्रा कार्यक्रम में प्रदेश  समन्वयक अरुण भद्रा, विधायक भोलाराम साहू, तेज कुँवर नेताम  गिरवर जंघेल,जिलाध्यक्ष नवाज खान कवर्धा जिला अध्यक्ष रामकृष्ण साहू प्रवक्ता रुपेश दुबे प्रभाती मरकाम ब्लॉक अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल बलिराम साहू संजय महोबिया राजपाल साहू भगवान शिव पटेल अजमत उल्लाह खान कौशल चंद्राकर ऋषि शर्मा सहित एनएसयूआई के युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवा दल एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
close