बिलासपुर– पुलिस कप्तान आरिफ शेख की अगुवाई में बिलासपुर पुलिस की रक्षा टीम स्कूल पहुंचकर छात्राओं को स्कूल बैड और गुड टच के फर्क बताया। एसपी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन का चेतना अभियान को रक्षा टीम ने चकरभाठा और भाठापारा कड़ार के स्कूलों में चलाया। एडिश्नल एसपी अर्चना झा की अगुवाई में करीब पांच सौ से अधिक कन्या स्कूल की छात्राओं को किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति से बचने टिप्स दिए गए। अर्चना झा ने बताया कि रक्षा टीम सभी महिलाओं और छात्राओं के साथ है। किसी प्रकार की छींटाकसी और छेड़खानी होने पर तत्काल रक्षा टीम को जानकारी दें।
एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर बिल्हा ब्लाक के चकरभाठा स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक कन्या स्कूल में चेतना अभियान चलाया गया। इसके अलावा रक्षा टीम और आईयूसीएडब्लू स्टाफ ने भाठापारा के कड़ार स्थित कन्या स्कूल के छात्राओं को बैड और गुट टच के बारे में जानकारी दी।
आईयूसीडब्लू और रक्षा टीम के साथ एडिश्नल एसपी स्कूल पहुंचकर छात्राओं से रूबरू हुई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से बताया कि किसी भी सूरत में किसी भी प्रकार के लालच में ना आएं। अपराध की शुरूआत यहीं होती है। यदि कोई व्यक्ति किसी बहाने साथ चलने को कहता है तो इसकी सबसे पहले जानकारी अपने शिक्षक को दें। रक्षा टीम को भी सूचित करें।
छात्राओं को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राह चलते छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना आम है। विरोध नहीं होेने और डर के कारण मनचलों का हौसला बढ़ जाता है। इसका बेजा फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। सुनने और देखने में आता है कि मनचले कभी शरीर को छूते हैं तो कभी बगल से तेजी से निकलकर अभद्र गाली गलौच करते हैं। इस प्रकार की घटना को कतई छिपाया नहीं जाए। ऐसा करने से मनचलों का मन बढता है। सबसे पहले इसकी जानकारी माता पिता को दें। शिक्षकों को भी बताएं। शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती है कि बच्ची की समस्या को गंभीरता से लें।
पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान चेतना अभियान की विस्तार से जानकारी दी। रक्षा टीम को सूचित करने कन्टैक्ट नम्बर भी दिया। अर्चना झा ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर चेतना अभियान जिले के कोने कोने में सभी स्कूलों में चलाकर बच्चियों को गुड और बैड टच की ना केवल जानकारी देगी। बल्कि इस प्रकार की आने वाली समस्याओं को दूर भी करेगी।