धरम ने कहा रूक गया बिल्हा का विकास…चौथी बार बनेगी भाजपा सरकार…जनता का मिलेगा आशीर्वाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने कहा कि पछले पांच सालों में बिल्हा विधानसभा में विकास पूरी तरह रूक गया है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनायी। लेकिन क्षेत्रीय प्रतिनिधि की उदासीनता के चलते स्थानीय जनता को विकास की योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है।
                             धरमलाल कौशिक ने यह बातें सरगांव, रामबोड़ अंडा, सकेत, दौना समेंत विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होने आम जनता को छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यो की जानकारी दी। साथ ही भाजपा के लिए चौथी बार सरकार बनाने का आशीर्वाद भी मांगा।
               धरमलाल कौशिक ने आम जनता को बताया कि डॉ. रमन सिंह की अगुवाई में सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है। जनसमूह को याद दिलाया कि पिछले चुनाव में भाजपा विधायक नहीं होने के कारण बिल्हा क्षेत्र का विकास रूक गया है। विधायक ने पांच वर्षो में क्षेत्र के विकास के प्रति कभी रूचि नहीं दिखाई। इस बार बदलाव होकर रहेगा। जनता भी विधायक से हिसाब किताब करने को तैयार बैठी है। जाहिर सी बात है कि राज्य में भाजपा की सरकार और बिल्हा में भाजपा का विधायक होगा तो विकास की गति भी बढ़ेंगी।
close