रायपुर रेल मंडल श्रमिक संगठन की बैठक..पदाधिकारियों में गंभीर चिंतन..कहा लंबित मामलों का जल्द हो निपटारा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—डब्लूआरएस कालोनी स्थित रेलवे इन्स्टीट्यूट में साउथ इस्टर्न सेन्ट्रल रेलवे श्रमिक यूनियन मंडल की बैठक हुई। बैठक में संगठन के नेताओं के अलावा संगठन के कद्दावर नेताओं ने शिरकत किया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष एस.के.सिंह ने की। कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री मनोह बेहरा, वित्त सचिव जी.एस.पुरी, संजय सिंह, और अन्य केन्द्रीय पदाधिकारियों ने भी शिरकत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     एसईसीआर श्रमिक यूनियन के रायपुर मंडल संयोजक राजेश डोंगरे ने बताया कि बैठक में चुनावी तैयारियों और संगठन की मान्यता को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। समस्याओं को प्रशासन के सामने रखने का निर्णय लिया गया।

               राजेश डोंगरे ने बताया कि बैठक में सभी लोगों ने एकजुट होकर एआईआरए के माध्यम लंबित मांगों को जल्द से जल्द निराकरण करने का फैसला लिया गया।संगठन में नए सदस्यों को भर्ती किए जाने का भी मुद्दा प्रमुखता उठाया गया।

      डोंगरे ने जानकारी दी कि इस दौरान मुख्य रूप से अनिल सिंह, ए.के.मोहन्ती,आर.के.निम्बेकर, ए.जे.नायडू, के.अमर कुमार, विश्वजीत डे, जीएस राव, दिनेश कुमरे, कविता दीक्षित, एम.व्यंकटेश लक्ष्मी, शोषण तिर्की, ए.के.पाण्डेय, एल. शेखर, बी.शील, आर.आर. राव, संजय कुमार गौरव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

close