प्रेमी ने इज्जत तो दोस्त ने लूटा धन…9 महीने बाद सरकंडा थाना में FIR दर्ज…संबध बनाने किया था चाकू से हमला

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—रायपुर निवासी एक युवती ने सरकन्डा थाना में राजनांदगांव के दो युवकों के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। लड़की का आरोप है कि एक महीने से थाना का चक्कर काट रही है। बहुत मुश्किल से सरकंडा थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     युवती ने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिमी बंगाल की रहने वाली है। रायपुर में रहकर व्यूटीपार्लर में काम करती है। काम के दौरान पिछले साल राजनांदगांव के शुभम लालवानी से परिचय हुआ। शुभम किसी काम से ब्यूटी पार्लर आया था। उसने मेरा मोबाइल नम्बर लिया। फिर दोनों में बातचीत होने लगी। मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंचा। इस दौरान हम लोग चौबीस घंटे सम्पर्क में रहने लगे।

                        जुलाई 2018 में स्थित सरकंडा में अपनी दोस्त के घर आयी। मेरे साथ सुरक्षा देने शुभम लालवानी भी आया। दोस्त गर्भवती थी। मेरे पहुंचने के बाद वह किसी औरत के साथ चेकअप कराने डॉक्टर के यहां गयी। इसी दौरान ना चाहते हुए भी शुभम ने जिद कर शारीरिक संबध बनाया। मैने इस दौरान मना भी किय़ा। उसने कहा कि हम लोग शादी करने वाले हैं। इसमें किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

                                          युवती ने बताया कि हम दोनों फिर उसी दिन रायपुर लौट गए। करीब एक सप्ताह के अन्दर शुभम् ने राजनांदगांंव से फोन किया कि हम लोग शादी कर लें। उसने कहा इसके लिए राजनांंदगांव आना होगा। साथ में 30 हजार लेकर आना। क्योंकि जरूरत पड़ सकती है। मैं 24 जुलाई 2018 को ट्रेन से रांजनांदगांव गयी। स्टेशन पर शुभम के अलावा उसका दोस्त भी आया था। शुभम ने परिचय कराया कि अनीश खान बालाघाट में जेल का कर्मचारी है। फिर दोनों उसे लेकर एक हाटल गए। शुभम ने कहा कि अनीश को तीस हजार रूपए दे दों। उसके पास सुरक्षित रहेंगे। शादी के समय वापस ले लेंगे।

                      रूपए लेकर अनीश चला गया। रात को शुभम् ने तीन बार संबध बनाया। एक बार ना चाहते हुए भी संबध बना। दूसरे दिन करीब आठ बजे शुभम यह कह कर हाटल से निकला कि शादी की व्यवस्था बनाने जा रहा है। उसके जाने के बाद करीब दस बजे अनीश आया। उसके हाथ में चाकू था। उसने भी संबंध बनाने की मांग करते हुए चाकू को लहराया। बचाव के दौरान चाकू उसके हाथ में लगा। आज भी निशान हैं। मैने मामले की जानकारी मोबाइल पर शुभम को दी। करीब 12 बजे शुभम हॉटल में आया। उसने कहा अनीश बचपन का दोस्त है। माफ कर दो। उस दौरान शराब के नशे में था।

              नशा उतरने के बाद शुभम ने कहा कि व्यवस्था हो नहीं पायी। इसलिए तुम रायपुर लौट जाओं। दो दिन बाद शादी करेंगे। इस दौरान व्यवस्था भी पूरी हो जाएगी। किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होगी।शुभम ने मुझे ट्रेन में बैठाकर रायपुर के लिए रवाना कर दिया। दो दिन तक शुभम की मोबाइल बंद थी। तीसरे दिन अनीश का फोन आया कि शुभम पुराने मामले में बालाघाट जेल में बंद हो गया है। उसे छुड़ाने के लिए कम से कम डेढ़ लाख रूपए चाहिए। मैने कहा इतना पैसा तो उसके पास नहीं है। कलकत्ता में छोटा सा बिजनेस है। वहां से पैसे का इंतजाम करती हूं.। इसके बाद मैने 90 हजार रूपए की व्यवस्था कर अनीश को दी। इसके बाद शुभम से फिर से बातचीत शुरू हो गयी। उसने बताया कि वह जेल के अन्दर से बात कर रहा है। इधर अनीश ने बताया कि शुभम की हालत बुरी है।

                                        एक दिन शुभम ने फोन किया कि सब ठीक हो गया है। जेल से बाहर निकलने के लिए 25 हजार रूपए चाहिए। एक बार फिर मैने अनीश खान को  25 हजार रूपए दिए। इसके बाद शुभम ने बातचीत बन्द कर दिया। मोबाइल भी बंद कर दिया। नम्बर भी बदल लिया। बहुत मुश्किल से उसका नया नम्बर मिा। फोन करने पर उसने बताया कि अभी अभी जेल से निकला है । जल्द ही शादी करूंगा। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। बार बार फोन करने पर जान से मारने की धमकी देेने लगा। कहा कि शादी नहीं करेगा। बाद में पता चला कि दोनों कुछ काम नहीं करते हैं।

                  युवती ने बताया कि 24 अप्रैल को सरंकडा थाना में शिकायत की लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। महिला थाने से भी अपमानित कर भगाया गया। एसपी से शिकायत की…बावजूद इसके थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। डीजीपी से भी शिकायत की। बावजूद इसके ना तो सरकंडा थाना और ना ही महिला थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया गया। आज फिर एसपी से शिकायत की। उन्होने सरकंडा थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा जाए।

                   युवती ने बताया कि बहरहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गयी है। दोनों आरोपी इज्जत लूटकर खुलेआम घूम रहे हैं।

close