स्थानीय विधायक ने कहा…अस्थायी नही स्थायी समाधान की जरूरत..सबको मिलकर करना होगा भगीरथ प्रयास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— 27 खोली में विश्व पर्यावरण दिवस बृक्ष मित्र, जंगल मितान और नारी शक्ति के संयुक्त बैनर तले मनाया गया। उपस्थित जन सामान्य और व्हीआईपी लोगों ने संकल्प लिया कि हमारी जिम्मेदारी ना केवल पौध रोपण बल्कि उन्हें बचाने की भी है। विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने यह भी संकल्प लिया कि ना केवल सामुहिक अपितु व्यक्तिगत स्तर पर भी जनमानस को बताएंगे कि पौधो का जीवन में कितना महत्व है। बृक्षों के बिना हमारा जीवन कुछ भी नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        27 खोली विकास नगर में बृक्ष मित्र,जंगल मितान और नारी शक्ति के संयुक्त प्रयास से गणमान्य और जनसामन्य लोगों के बीच विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी लोगों ने पौध रोपण कर संकल्प लिया कि पौधे ना केवल लगाएंगे बल्कि उसे संरक्षित भी करेंगे।

कार्यक्रम को स्थानीय नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने संबोधित किया। पाण्डेय ने कहा कि नगर को बाहर से पानी लगार लेना स्थायी समाधान नहीं है।स्थायी समाधान गिरते भूगर्भ जलस्तर को बचाने की है। सरकार ने भी फैसला किया है कि अस्थायी समाधान के साथ स्थायी समाधान पर विेशेष जोर दिया जाएगा। पाण्डेय ने कहा कि बिना जनसमर्थन से पर्यावरण को संरक्षित करना मुश्किल है। हमें कंधे से कंधा मिलाकर अपनी नायाब धरोहर को बचाना है।

तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि हमें पर्यावरण समस्या को गंभीरता से लेना होगा। हमें खुशी है कि आज से 25 साल पहले से बृक्ष मित्र समेत कई संस्थाएं पर्यावरण समस्या को भली भांति समझ चुकी थीं। तात्कालीन समय लोगों ने शायद इसे गंभीेरता से नही लिया हो..लेकिन आज इसे लेने की सख्त जरूरत है।

कार्यक्रम को मेयर किशोर राय ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि पर्यावरण जीवन का आधार है। यदि पर्यावरण नहीं..तो केवल मानव बल्कि समूचा जीव जगत नष्ट हो जाएगा। कार्यक्रम को अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष विनय पाठक, ने पौधरोपण कर कार्यक्रम को संबोधित किया।

नारी शक्ति की अध्यक्ष डॉ.उषा किरण वाजपेयी ने इस दौरान व्यंग्य कविता का पाठ किया। उन्होने कहा कि आज हमें स्मार्ट सिटी से कही ज्यादा जरूरत ज्वलंत समस्या के समाधान की जरूरत है। कवि विक्रम धर दीवान ने भी कविता पाठ कर वृक्षों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद अखिलेश चन्द्रप्रदीप वाजपेयी ने अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान निगम समेत जिला प्रशासन के कई आलाधिकारी मौजूद थे। स्थानीय और गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर पौध संरक्षण का संकल्प लिया।

close