कांग्रेस पार्षद पुत्र की दादागिरी…महिला सफाई कर्मचारी को पीटा…सुपरवाइजर भी घायल…एफआईआर दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर :-कांग्रेस नेता राकेश शर्मा के बेटे के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सिद्धार्थ शर्मा ने बलात मारपीट की है। जिसके चलते कर्मचारी को चोट पहुंची है। जान से भी मारने की धमकी दे रहा था। सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    सिविल लाइन थाना पहुंचकर सफाई कर्मचारियों के साथ पीड़ित ने बताया कि राजेन्द्र नगर चौक में सफाई का काम कर रहे थे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों का सुपर वाइजर संतोष दुबे हाजिरी लगा रहा था। इसी बीच सिद्धार्थ शर्मा ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर गणेश पंडाल के पास सफाई करने को कहा। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि हाजिरी लगने के बाद पंडाल में सफाई कर देंगे। फिलहाल हाजिरी का काम कर रहे हैं।

             सुपरवाइजर संतोष शुक्ला के इतना कहते ही राजेश शर्मा के पुत्र सिद्धार्थ शर्मा ने मारपीट करना शुरू कर दिया। लोगों ने जब विरोध किया तो सिद्धार्थ ने रूतवा दिखाते हुए कहा कि जानते नहीं मैं कौन हूं। यदि होशियारी किए तो जान से भी हाथ धोना पड़ेगा। मारपीट के दौरान जब सफाई कर्मचारी संतोष दुबे को पहुचाने पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई हुई।

                       बीच बचाव के दौरान एक महिला सफाई कर्मचारी को भी चोट पहुंची। घायल महिला कर्मचारी उर्मिला बसंत ने जब मारपीट की विरोध की तो सिद्धार्थ ने उसके साथ भी गाली गलौट की।

                               सिविल लाइन पुलिस ने सफाई कर्मचारियों के उग्र रूप देखने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ  धारा 294,323,506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

close