उमा भारती बनाई गई बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Shri Mi
1 Min Read

[wds id=”13″]

Join Our WhatsApp Group Join Now

नईदिल्ली।भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें बीजेपी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार उमा भारती को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी ने नोटिफिकेशन जारी कर यह ऐलान किया है। बता दें उमा भारती अब चुनाव नहीं लडेंगी इसीलिए पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस वार्ता में बताया कि उमा भारती जी ने कुछ दिन पहले ही अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे चुनाव न लड़ने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ संगठन के लिए काम करना चाहती हैं। पार्टी ने उनके इस अनुरोध को मान लिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close