अरूण साव ने कांग्रेसियों को बताया छपास रोगी.. शहर विकास में अमर ने लाया अरबों रूपए..कांग्रेसी बताएं.उन्होने विकास के नाम,क्या दिया.डायरिया.?

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-सांसद अरूण साव ने निगम सरकार पर शहर में फैल रहे डायरिया के लिए जिम्मेदार ठहराया है। साव ने कहा कि कांग्रेस के नेता छपास रोग से पीड़ित हैं। विकास कार्य से इनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होने बताया कि जनता सब देख रही है। वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर से इस बार भाजपा की जरूर जीत होगी।
 
              सांसद अरूण साव ने वार्ड क्रमांक 29 पहुचकर भाजपा प्रत्याशी राजेश रजक के समर्थन में प्रचार किया। अरूण साव ने इस दौरान दावा किया कि इस बार संजयनगर वार्ड से भाजपा की जीत होगी। अरूण साव ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ-साथ नगर की कांग्रेस सरकार पर जनता के साथ अन्याय किए जाने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि महापौर, सभापति, नगर के कांग्रेस जनप्रतिनिधी की नाकामियों के चलते शहर का विकास कार्य पूरी तरफ से ठप हो गया है। नगर सरकार में बैठे लोग सिर्फ झूठी बयान बाजी ना केवल माहिर है। बल्कि छपास रोग से पीड़ित भी हैं।
 
                सांसद ने बताया कि कांग्रेस नेताओं को शहर और वार्ड विकास से कोई लेना-देना नहीं है। तत्कालीन भाजपा सरकार के दौरान शहर के विकास के लिए तत्कालीन विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अरबों रूपये राशि सरकार से विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत कराया। बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाया। शहर को स्वच्छ सुंदर रखने के साथ ही लोगों को शुद्ध पेय जल घर-घर पहुंचाने को लेकर अमृत मिशन के तहत लगभग 300 करोड़ रूपये राशि स्वीकृत कराया है।
 
                  तिफरा में दूसरे प्लाई ओवर, प्रगति मैदान का निर्माण, कोनी में सबसे बड़े अस्पताल का निर्माण समेत अनेक योजनाओं की राशि स्वीकृत अमर अग्रवाल ने कराया है। लेकिन कांग्रेस सरकार और उनके जन-प्रतिनिधियों की उदासीनता, लापरवाही, कमीशन खोरी के चलते सारे काम आज भी आधे अधूरे हैं। कम से कम कांग्रेस उसी काम को पूरा करा लेती। अरूण साव ने कांग्रेस नेताओं से सवाल भी किया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार यह तो बताए कि बिलासपुर में कौन से विकास कार्य कराए हैं।
 
           साव ने नगर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर की जल आपूर्ति वाली पुरानी पाईप लाईन को इमानदारी से बदल देते तो कम से कम भोली भाली जनता को डायरिया प्रकोप का सामना नहीं करना पड़ता। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर सरकार कितनी जिम्मेदार हैं।  सांसद ने डायरिया से हुई मौत पर मृतक परिवार को तत्काल मुआवजा राशि दिए जाने की बात कही। चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में बजबजाती नालियां, गंदगी, बढ़ते मच्छरों, के प्रकोप से अनेक बीमारियों का डर लोगों में बना हुआ है।
 
        चुनाव प्रचार के दौरान अरूण साव ने वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर के एक एक घर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी राजेश रजक के समर्थन में वोट डालने को कहा। साव ने तारबाहर, डिपुपारा, तालाब किनारे गुरू घासीदास परिक्षेत्र, घोड़ा दाना स्कूल, परिक्षेत्र में सघन जन संपर्क किया।
close