दिग्गज सटोरियों पर गिरी गाज..15 लाख से अधिक नगद बरामद..चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई..कामयाब नही हुई दबाव की तरकीब..सभी आरोपियों पर दर्ज हुआ अपराध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
Friendship on Facebook, broke the marriage of the girl by blackmailing,
बिलासपुर—-चकरभाठा पुलिस टीम ने देर रात्रि कार्रवाई कर दिग्गज सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलि स  टीम ने कार्रवाई के दौरान 15 लाख रूपयों से अधिक नगद बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। देर रात्रि की कार्रवाई के बाद जुआरियों को पुलिस संरक्षण में ही रखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपिोयं के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
 
               देर रात्र पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस टीम ने सटोरियों पर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर आलाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई का अंजाम दिया है। छापामार कार्रवाई के के दौरान पांच जुआरियों को धर दबोचा गया है। इसके अलावा पुलिस टीम ने 15 लाख 46 हजार 200 रूपए नगद बरामद किया है। इसके अलावा सटोरियों से क्या कुछ बरामद किया गया है। इसकी जानकारी  फिलहाल  खबर लिखे जाने तक नहीं है। 
 
                     चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक की अगुवाई में पकड़े गए सभी सटोरियों  खिलाफ चकरभाठा थाना में  4(क) का अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी मिल रही है कि जुआरियों ने फोन करवाने से लेकर कई प्रकार के दवाब बनाए। बावजूद इसके पुलिस टीम ने सटोरियों को नही बख्शा है।
 
पकड़े गए सटोरियों का नाम और पता ठिकाना
                     
 1 )जगदेव साहू पिता विजय साहू निवासी रंहगी थाना चकरभाठा,
 2)उत्तर कुमार पिता कपिल देव पात्रे निवासी छोटा मेडपार थाना हिर्री
(3) हीरा दास मानिकपुरी पिता कुंज बिहारी निवासी लिमतरी चरकभाठा
(4) क्रांति दिवाकर पिता रूसू राम दिवाकर निवासी जोगीपुर रंहगी
(5) सूरज सिंह उर्फ विक्की पिता धर्म सिंह ठाकुर निवासी बिल्हा रोड रहंगी
close