अंग्रेजी शराब में जहर मिलाकर पिलाया…एक साल बाद दोनो गिरफ्तार…मछली आखेट करना गया था पीड़ित

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—कोटा पुलिस ने शराब में जहर मिलाकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने के जुर्म में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मिलकर ना केवल साक्ष्य छिपाया..बल्कि मृतक को शराब में जहर  मिलाकर पिलाया। पूछताछ के बाद आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। दोनो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कोटा पुलिस के अनुसार किरण डाहिरे ने थाना पहुंचकर पति की मौत का मर्ग कायम करवाया। पीडिता ने बताया उसका जीवन लाल डाहिरे 12 मई 2023 को सुबह करीब 7 बजे मछली मारने लोकबंद बांध गया। साथ में मछली मारने उसका साथी श्रवण बंजारे भी गया।

पीड़िता के अनुसार श्रवण बंजारे के घर एक अज्ञात व्यक्ति मछली खरीदने आया था। अपने साथ एक पाव गोवा अंग्रेजी शराब लाया था। पीने के लिए मृतक जीवनलाल डाहिरे को दिए। श्रवण बंजारे अपने घर से कांच का गिलास धो कर दिया। आधा पाव गोवा शराब उसका पति जीवनलाल डाहिरे ने पिया। शराब पीते ही जीवन लाल की तुरंत तबीयत खराब हो गयी।

खबर मिलने के बाद आनन फानन में पति जीवन लाल को अस्पताल ले गयी। डॉक्टर साहब ने मृत्यु होना बताया। महिला के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने शराब में जहर मिलाकर दिया था। या फिर मछली मारते समय कोई जहरीला कीड़ा काटने से ही पति की मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार रिपोर्ट लिखे जाने के बाद जांच कार्यवाही हुई। विवेचना के दौरान सबूत पाए जाने पर 9 अप्रैल 2024 को प्रकरण के नामजद आरोपी श्रवण बंजारे और राजेंद्र कुमार अनंत को तलब कर पूछताछ को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने जहर देकर मौत के घाट उतारने का जुर्म कबूल किया।

 लोकबंद थाना कोटा निवासी श्रवण बंजारे और राजेंद्र कुमार को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

close