Rakshabandhan 2023-रक्षाबंधन पर बन रहा अद्भुत संयोग, करें ये 4 उपाय, चमकेगा भाग्य

Shri Mi
3 Min Read

Rakshabandhan 2023,Budhaditya Yoga /रक्षाबंधन को हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनसे रक्षा का वचन लेती हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हर साल सावन पूर्णिमा की तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस बार 30 और 31 अगस्त 2 दिन रक्षाबंधन का त्योहार पड़ रहा है। लेकिन 30 तारीख को भद्रा का साया होने के कारण 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।Rakshabandhan 2023

बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग/Rakshabandhan 2023/Budhaditya Yoga
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 31 अगस्त को भद्रा का साया होने के साथ-साथ ग्रहों का बेहद ही अद्भुत संयोग बन रहा है।

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में सिंह लग्न में सूर्य और बुध बुधादित्य (Budhaditya Yoga) योग बन रहा है। सुबह 4:35 बजे से लेकर सुबह 7:01 बजे तक यह शुभ योग बना रहेगा।Budhaditya Yoga

सूर्य और बुध को जीवन में उन्नति का कारक माना जाता है। इनकी कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति मजबूत होती। उन्हें हर कार्य में सफलता मिलती है। समान में मान-सम्मान प्राप्त होता है। इस दौरान भाई को राखी बांधना बेहद लाभकारी होगा।Rakshabandhan 2023

रक्षाबंधन के दिन कुछ उपायों को करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है है।  सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

  • एक फिटकरी को 7 बार भाई के ऊपर से उतारकर उसे आग में जला दें। फिटकरी फेरते वक्त “ॐ सोमेश्वराय नमः” का जाप करें। ऐसा करने से भाई को नजर दोष और चंद्रमा दोष से से मुक्ति मिलती है।
  • रक्षाबंधन के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं से युक्त होता है। ऐसे में चंद्रमा को अर्घ्य बेहद शुभ माना जाता है। भाई के जीवन में खुशहाली बनी रहती है। मानसिक शांति मिलती है।
  • रक्षाबंधन के दिन हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली को नारियल और मिठाई का भोग लगाएं। हनुमान जी को राखी बांधे। साथ में हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। ऐसा करने से भाई के जीवन की बाधाएं दूर होती है।
  • लाल कपड़े में चावल, एक रुपये का सिक्का और सुपारी को बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।Rakshabandhan 2023

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है, जो धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close