आबकारी टीम पर सामुहिक हमला के आरोपी महिलाएं गिरफ्तार..एक नाबालिग भी शामिल..सभी कोर्ट में पेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सीपत पुलिस ने दो दिन पहले रेड कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम पर सामुहिक होकर जानलेवा करने वाली महिलाओं की टीम को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि भिल्मी  गांव आबकारी टीम छापा मारने गयी। सुमित वर्मा के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। इसी दौरान महिलाओं ने सुमित के इशारे पर आबकारी टीम पर जानलेवा कर दिया। सरकारी गाड़ी को भी तोड़ाफोड़ा। हमले में आबकारी टीम के कई कर्मचारियों को चोट पहुंची। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई को अंजाम दिया। 
 
                             जानकारी देते चलें कि 23 नवम्बर को आबकारी की टीम सीपत थाना क्षेत्र के भिल्मी गांव में सुमित वर्मा के ठिकाने पर छापा मारने रगयी। कार्रवाई टीम आबकारी टीम को सुमित वर्मा के ठिकाने से करीब 85 लीटर से अधिक शराब बरामद किया। इसी दौरान आबकारी टीम पर सुमित वर्मा के इशारे पर एकत्रित गांव की महिलाओं ने हमला कर दिया। हमले के दौरान जमकर झूमा झटकी हुई। कई कर्मचारियों को चोट का शिकार होना पड़ा। 
 
                           सुमित के उकसावे में आकर महिलाओं ने आबकारी टीम की गाड़ी सीजी 10 डब्लू 7719 के साथ बुरी तरह डंडा लाठी और पत्थर से तोड़फोड़ किया। घायल कर्मचारियों ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुख्य आरोपी सुमित वर्मा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया।
 
                         इसी क्रम में पुलिस ने समूह में हमला करने वाली महिलाओं की पहचान कर गुरूवार को गिरफ्तार किया है। महिलाओं का नाम सीमा वर्मा पति विनोद वर्मा ,अनुराधा सूर्यवंशी पति सुमित वर्मा, अंजली वर्मा पति स्व. रामनाथ वर्मा, जीत कुमारी उर्फ जीतु वर्मा पति कश्मिरी वर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने एक नाबालिग बालक को भी धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से पत्थर और लाठी भी बरामद किया है।
 
                     गिरफ्तार सभी आरोपियों को आईपीसी की धारा 186,332, 353, 147, 148, 427 के तहत न्यायालय में पेश किया है।
close