पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई..अलग अलग थानों से नशे के सौदागर गिरफ्तार..नशीली दवाईयां जब्त

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- जिला पुलिस टीम ने अलग अलग थानों में नशे के खिलाफ अभियान चलाकर भारी मात्रा में नशीली दवाईयां बरामद किया है। पुलिस टीम ने महिला समेत नशे के कई सौदागरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय के रास्ते जेल दाखिल कराया गया है।
  सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
        सिविल लाइन थानेदादर परिवेष तिवारी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। पुलिस टीम ने अंजली गेंदले और उसके पति को गिरफ्तार किया है। मिनी बस्ती जरहाभाठा में अंजली गेंदले को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। महिला के पास से 108 कफ सिरप बरामद किया गया। 
 
       इसके अलावा अंजली गेंदले के पति दिनेश गेंदले के पास से सात लीटर शराब नगद बरामद किया गया था।
 
   
  भारी मात्रा में नशीली दवाईयां जब्ज
              
           उमेश कश्यप ने बताया कि वसुन्धरा नगर के सामने अमेरी से आरोपी विकास उर्फ विक्की  और कृष्णा बंजारे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में दवाईयों का एम्पुल बरामद हुआ है।  प्रतिबंधित इंजेक्शन एविल 25 नग,25 एम्पुल आयुप्रिन की और 235 नग नाइट्रोसन टेबलेट जब्त हुआ है।
 
कोटा पुलिस और एसीसीयू की कार्रवाई
        एसीसीयू बिलासपुर और कोटा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर अवैध नशीली पदार्थ टेबलेट रखे आरोपी को किया गिरफ्तार किया है। रोपी मेडिकल स्टोर में रखकर नशीली टेबलेट की बिक्री करता है। आरोपी के कब्जे से 5400 टेबलेट बरामद हुआ है।
             पुलिस के अनुसार आरोपी आर.के.मेडिकल स्टोर कोटा का संचालक है।संयुक्त कार्यवाही में आरोपी संचालक योगेश उर्फ छोटू श्रीवास निवासी भकुर्रा नवापारा थाना तखतपुर को गिरफ्तार किया गया। 
तारबाहर पुलिस कार्रवाई
           तारबाहर पुलिस ने भानु प्रताप साहू निवासी अशोक नगर सरकण्डा को नशीली दवा के साथ पकड़ा है।  इसके अलावा टिकरापारा निवासी लक्ष्मी नारायण दास मानिकपुरी को धर दबोचा है। आरोपी टिकरापारा का रहने वाला है।
              एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि  श्रीकांत वर्मा मार्ग के सांई मंदिर के सामने एक ईको मारूती कार में 2 व्यक्ति अवैध रूप से मादक द्रव्य और टेबलेट की  बिकी कर रहे हैं। तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया। घेराबन्दी कर एक व्यक्ति ईको मारुती कार में बैठा पाया गया। पुलिस को देखकर व्यक्ति हांथ में मैटमैला झोला लेकर भांगने लगा। पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा। आरोपी ने  अपना नाम भानू प्रताप साहू और दुसरे ने लक्ष्मी नारायण दास मानिकपुरी बताया।
            तलाशी के दौरान आरोपी भानु प्रताप साहू से  ALPRAZOLAM TABLETS की 4800 नग टेबलेट बरामद किया गया। KOFUREX SYRUP की 35 नग शीशी को भी जब्त किया गया। ईको मारुती कार को भी कब्जे में लिया गया। लक्ष्मी नारायण दास मानिकपुरी के कब्जे से ALPRAZOLAM TABLETS की 3600 नग टेबलेट और  KOFUREX SYRUP की 25 नग शीशी की जब्ती हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close