टीका लगवाने वालों पर ईनाम की बरसात..आयरन इंडक्सन,फैन, मिक्सी,कप प्लेट समेत दी जाएंगी साडियां.डॉ.मित्तर ने कहा..प्रयास से बनाएंगे रिकार्ड

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- डॉ.सारांश मित्तर ने कहा कि लोगों को टीकाकरण के लिए  लगातार उत्साहित किया जा रहा है। हमें विश्वास है कि जल्द ही हमारा बिलासपुर जिला टीकाकरण  का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करेगा। पंचायत स्तर पर किए जा रहे दीपावली धमका के अनूठे प्रयास से हर हालत में ग्रामीण जीवन टीकाकरण के बाद  कोरोना से सुरक्षित हो जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 टीकाकरण अभियान को 100 प्रतिशत सफल बनाने जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है।पंचायत स्तर पर शासन प्रशासन ने दीपावली धमाका के जरिए ग्रामीणों को कोरोना से सुरक्षित रखने ना केवल टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बल्कि लोगों के बीच जरूरत की सामानों को वितरित करने का फैसला किया है। 

लकी ड्रा से होगा फैसला

                  ग्राम पंचायत पंधी ने टीका ग्रामीणों को टीका के प्रति जागरूक करने प्रिटेंड कार्ड का वितरण किया है। ऐसा ही कार्ड जोंधरा और खम्हरिया ग्राम पंचायतो की तरफ से आम जनता के बीच बांटा गया है। कार्ड वितरित कर पंधी और खम्हरिया ग्राम पंचायत की जनता को बताया गया है कि दोनों ही ग्राम पंचायतों में सोमवार 25 अक्टूबर को विशाल टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। टीका लगवाने वालों की पर्चियां जमा होंगी। कार्यक्रम का आयोजन सुबह साढ़े 9 से चार बजे के बीच किया जाएगा।

           टीकाकरण के बाद गणमान्य लोगों के हाथों लकी ड्रा निकाला जाएगा। लकी ड्रा के जरिए निकाले गए नाम वाले व्यक्तियों के बीच दीपावली धमाका आफर के तहत  ईनाम के तौर पर मिक्सी,पंखा, आयरन, कप सेट के अलावा विशेष उपहार और साड़ियां दी जाएंगी। पंधी ग्राम प्रमुख दीपक सूर्यवंशी ने एलान किया है कि प्रथम लकी ड्रा के विजेता को 101 रूपए नगद ईनाम भी दिया जाएगा।

 जोंधरा खम्हरिया में भी ईनाम का एलान

                  जोंधरा और खम्हरिया ग्रामपंचायतों ने भी दीपावली धमाका कोविड 19 टीकाकरण अभियान के बहाने ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। ग्रामीणों के बीच कार्ड का भी वितरण किया गया है। आम जीवन को कोरोना संक्रमण से बचाने और त्योहार को शानदार बनाने दोनों पंचायतों ने भी टीका लगवा्नों के बीच लकी ड्रा के माध्यम से ईनाम का एलान किया है। 

          पंधी की तरह जोंधरा और खम्हरिया में टीकाकरण कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन में आयोजित किया है। यहां भी लकी ड्रा के माध्यम से टीका लगवाने वाले विजेताओं के बीच इंडक्सन,फर्राटा पंखा, कुकर, मिक्सी,इलेक्ट्रानिक आयरन.थाली सेट, गिलास सेट,कटोरी सेट, नास्ता प्लेट सेट, चाय कप सेट,किसान टार्च सीलिंग फैन, होम थेटर, टीफिन,दीवाल घड़ी, गिलास सेट, और बाउल देने का एलान किया गया है। 

सुरक्षा के साथ जरूरत का ध्यान

                       कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने बताया कि प्रशासन का पूरा प्रयास है कि जिले का एक एक पात्र महिला और पुरूषों को टीका लगाया जाए। पंचायत स्तर पर टीकाकरण के लिए किया गया प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। दीपावली आफर के बहाने लोग टीका लगवाएंगे…साथ में उनकी जरूरतों का सामान भी घर तक पहुंचेगा। ग्राम पंचायत प्रतिनिधिनियों और कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाने को मुनादी भी कराया है। 

                     इस प्रकार के अभियान को जिले के कमोबेश सभी पंचायतो में चलाया जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि बिलासपुर जल्द ही 100 प्रतिशत टीका का लक्ष्य हासिल करवाने वाला जिला साबित होगा।

close